गढ़वाल विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाओं के ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म अब पांच अप्रैल तक भरे जा सकेंगे।
मंगलवार को डीएवी पीजी कॉलेज प्राचार्य डॉ. देवेंद्र भसीन की गुजारिश पर विवि प्रशासन ने यह छूट दी। विवि के मुताबिक छात्र अब 31 मार्च की जगह पांच अप्रैल तक ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे।
डीएवी में ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म न भर पाने वाले छात्र कई दिनों से चक्कर काट रहे हैं। मंगलवार फॉर्म भरने की अंतिम तिथि थी, लेकिन भारी संख्या में छात्र फॉर्म नहीं भर पाए। डीएवी प्राचार्य डॉ. देवेंद्र भसीन ने इस बाबत विवि प्रशासन से बात की, जिसके बाद छात्रों को पांच अप्रैल तक फॉर्म भरने की छूट मिल गई।
परिणाम के इंतजार में अटके छात्र रिजल्ट आने के सात दिन बाद तक फॉर्म भर सकेंगे। विवि ने साफ किया कि किसी भी छात्र का ऑफलाइन परीक्षा फार्म स्वीकार नहीं किया जाएगा।