पंजाब सरकार ने अल्पसंख्यक वर्ग के विद्यार्थियों से मेरिट-कम-मीन्स आधारित स्कॉलरशिप के लिए आवेदन मांगे हैं। कैबिनेट मंत्री गुलजार सिंह रणिके ने बताया कि ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट स्तर पर टेक्निकल या प्रोफेशलन कोर्स कर रहे अल्पसंख्यक वर्ग के विद्यार्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
इनमें सिख, मुस्लिम, इसाई, बौद्ध व पारसी वर्गों से संबंधित विद्यार्थी होंगे। सेशन 2014-15 के लिए मेरिट-कम-मीन्स आधारित स्कॉलरशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। लाभपात्री के अभिभावकों की सालाना आय ढाई लाख रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
पिछली परीक्षा में पचास प्रतिशत या ज्यादा अंक लेने वालों को ही स्कॉलरशिप मिलेगी। बशर्ते उसने कोर्स करने के लिए कोई और स्कॉलरशिप या स्टाइपेंड न लिया हो।
पंजाब में रह रहे विद्यार्थी पढ़ाई के लिए अपने राज्य से संबंधित कोटे के अधीन इस स्कॉलरशिप के हकदार होंगे। नई स्कॉलरशिप के लिए तीस सितंबर-14 तक और स्कॉलरशिप के नवीनीकरण के लिए 15 नवंबर तक आवेदन दिए जा सकेंगे।