इस सत्र में डिप्लोमा करने वाले छात्रों का ऑनलाइन दाखिला होगा। इस बाबत हरियाणा स्टेट टेक्निकल एजुकेशन सोसाइटी ने तैयारी कर ली है।
11 अप्रैल से दाखिला प्रक्रिया ऑनलाइन शुरू हो जाएगी। अभी तक डिप्लोमा में दाखिले के लिए राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज से प्रॉस्पेक्ट्स लेकर आवेदन करना होता था। अब छात्र सीधे www.onlinetesthry.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।
एडमिट कार्ड भी ऑनलाइन जारी किया जाएगा। वहीं, 12वीं कक्षा के छात्रों का डिप्लोमा के दूसरे वर्ष में प्रवेश के लिए प्रतियोगी परीक्षा भी ऑनलाइन होगी। दसवीं के बाद सीधे डिप्लोमा करने वाले छात्रों की पेपर-पेंसिल पर आधारित परीक्षा होगी।
यह भी पढ़ें: ITI: रजिस्ट्रेशन की तारीख 10 अप्रैल तक बढ़ी
जबकि फार्मेसी डिप्लोमा में दाखिला लेने वाले छात्रों की कोई प्रवेश परीक्षा नहीं होगी। मेवात के छात्रों के लिए तावड़ू स्थित पॉलीटेक्निक में 50 फीसदी सीट आरक्षित रहेगी। मैकेनिकल और सिविल के प्रति छात्रों के क्रेज और अवसर देखते हुए मानेसर पॉलीटेक्निक में इस बार सीट में इजाफा किया गया है।
इस सत्र में डिप्लोमा मैकेनिकल और सिविल में अब 180-180 सीटें हो गई हैं। जबकि इस बार भी जनरल इंजीनियरिंग डिप्लोमा नहीं शुरू किया गया है।