फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलयू में पीएचडी के लिए आज से करिए ऑनलाइन आवेदन

Tue, 10 Sep 2013 12:42 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
एलयू में पीएचडी कोर्स में दाखिले के लिए मंगलवार से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म उपलब्ध होंगे। ऑनलाइन आवेदन फॉर्म एलयू की वेबसाइट www.lkouniv.ac.in पर उपलब्ध होगा।
विज्ञापन


एलयू के प्रवेश समन्वयक प्रो. नवीन खरे ने बताया कि पीएचडी में दाखिले के लिए स्टूडेंट 10 सितंबर से लेकर 19 सितंबर तक ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे, वहीं ऑनलाइन आवेदन शुल्क स्टूडेंट 11 सितंबर से लेकर 20 सितंबर तक जमा कर सकेंगे।

स्टूडेंट एसबीआई की किसी भी शाखा में ई चलान के माध्यम से आवेदन शुल्क जमा होगा। स्टूडेंट क्रेडिट व डेबिट कार्ड के माध्यम से भी आवेदन शुल्क जमा कर सकेंगे।
विज्ञापन


इसके बाद स्टूडेंट ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 12 सितंबर से लेकर 21 सितंबर तक जमा कर सकेंगे। फीस जमा करने के 48 घंटे बाद स्टूडेंट ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जमा कर सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट आउट स्टूडेंट डाक के माध्यम लखनऊ विश्वविद्यालय को भेजेंगे।

अभी फर्स्ट फेज में जेआरएफ पास स्टूडेंट और इंसपॉयर अवार्ड पाने वाले स्टूडेंट के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जारी किए गए हैं।

इन स्टूडेंट को खाली सीटों पर दाखिले मेरिट के अनुसार दिए जाएंगे, अगर सीटों से अधिक अभ्यर्थी हुए तो प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी।

प्रवेश समन्वयक प्रो. एनके खरे का कहना है कि इंसपायर अवार्ड पाने वाले स्टूडेंट को सीधे मेरिट के आधार पर पीएचडी में दाखिला देने की व्यवस्था पहली बार की जा रही है।

साइंस फैकल्टी के अलग-अलग विभागों के टॉपर स्टूडेंट को इसका सीधा फायदा मिलेगा। इसके बाद जो सीटें खाली बचेंगी उन्हें द्वितीय चरण में यूजीसी नेट व पीजी पास अभ्यर्थियों के लिए ऑन लाइन आवेदन फॉर्म जारी कर भरा जाएगा।

पीएचडी में कुल 449 सीटें खाली हैं और इसके अलावा दस सीटें एप्लाइड इकोनॉमिक्स विभाग में डीलिट की भी हैं। सामान्य व ओबीसी के स्टूडेंट को 1000 रुपये व एससी-एसटी के अभ्यर्थियों को 500 रुपये का मिलेगा फॉर्म।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें