फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद: दाखिले के लिए बचा सिर्फ एक दिन

Sat, 12 Jul 2014 05:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आपने कॉलेज में पढ़ाई का सपना देख रखा है, इसके लिए उच्चतर शिक्षा विभाग की साइट पर ऑनलाइन आवेदन कर रखा है तो सोमवार को अपना ई-चालान लेकर फीस जमा कर दाखिला अवश्य लें। अन्यथा यह सपना अधूरा रह सकता है।
विज्ञापन


उच्चतर शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार सोमवार को जिले के तीनों सरकारी कॉलेजों में दाखिले का अंतिम दिन निर्धारित किया गया है।

शुक्रवार को कॉलेजों ने तीसरी कटऑफ जारी कर दी। जिसके आधार पर विद्यार्थियों को दाखिला दिया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को दाखिले का अंतिम दिन है, क्योंकि विभाग ने सभी सरकारी कॉलेजों से सोमवार की शाम को ही दाखिले की पूरी रिपोर्ट तलब की है।

यह भी पढ़ें: UPSEE: चौथे फेज कीच च्वॉइस लॉकिंग शुरू

ऐसे में देर सबेर ही सही लेकिन प्रत्येक कॉलेज की ओर से दाखिले का काम पूरा कर अपनी अपनी रिपोर्ट विभाग को भेज दी जाएगी। इसलिए दाखिले को लेकर सोमवार को कॉलेजों में घमासान मचने वाला है। जिसका अनुमान कॉलेजों ने अभी से हो चला है।
विज्ञापन


बताया है कि उच्चतर शिक्षा विभाग व एमडीयू ने पहले ही कॉलेजों को चेता दिया था कि इस बार शैक्षिक सत्र हर हाल में 15 दिन पहले यानि एक अगस्त की जगह 16 जुलाई से शुरू किया जाएगा। जिसको लेकर पूरी तैयारी चल रही है।

यह भी पढ़ें: डीयू: दाखिला न होने पर छात्रों ने किया हंगामा

पंडित जवाहर लाल नेहरू राजकीय कॉलेज की प्राचार्या डॉ. संतोष कुमारी ने बताया कि जो विद्यार्थी सोमवार को फीस जमा कर दाखिला लेने नहीं आएगा, उसके लिए वह खुद जिम्मेदार होगा। बाद में कॉलेज प्रशासन किसी भी तरह से उसकी सहायता नहीं कर सकेगा।
विज्ञापन


रिपोर्ट सोमवार की शाम विभाग के अधिकारियों के पास भेज दी जाएगी। जिससे यह पता चल सके कि कितने विद्यार्थियों ने दाखिला ले लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें