फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LU: सात कोर्सेज के लिए ऑन कैम्पस काउंसलिंग आज

Fri, 19 Sep 2014 02:56 AM IST
सचिन त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय में शुक्रवार को सात पाठ्यक्रमों के लिए ऑन कैम्पस काउंसलिंग के लिए अभ्यथियों को बुलाया गया है।
विज्ञापन


एपीसेन हॉल सभागार में होने वाली काउंसलिंग के लिए विश्वविद्यालय ने पांच गुने अभ्यर्थियों को सूचना भेजी है।

बृहस्पतिवार को लविवि के बॉटनी विभाग में आयोजित काउंसलिंग में 102 अभ्यर्थियों को दाखिले दिए गए। 132 रिक्त सीटों पर 650 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था।

लखनऊ विश्वविद्यालय में पीजी पाठ्यक्रमों में दो कटऑफ सूची के बावजूद सीटें न भर पाने के कारण अब ऑफ लाइन काउंसलिंग कराई जा रही है।

ऑफलाइन ऑन कैम्पस काउंसलिंग के तहत ऐसे स्टूडेंट्स को भी मौका दिया जा रहा है, जिन्होंने विवि में किसी भी कोर्स के लिए आवेदन किया हो, ऐसे स्टूडेंट्स को बुलाकर उनकी मेरिट के हिसाब से दाखिला देने की प्रक्रिया शुरू की है।

गुरुवार को विवि में एमएससी बायोकेमिस्ट्री, एमएससी केमिस्ट्री, एजूकेशन, साइकोलॉजी, बॉटनी, माइक्रोबायोलॉजी, प्लांट साइंस, उर्दू, जूलॉजी, हिंदी, संस्कृत, जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन, जियोग्राफी पाठ्यक्रमों की 132 सीटों पर दाखिले के लिए अभ्यर्थियों को बुलाया गया था।
विज्ञापन


ऑफलाइन ऑन कैम्पस काउंसलिंग में अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ी लेकिन थर्ड चॉइस में भी पसंदीदा विषय न मिलने पर कई छात्र-छात्राओं ने दाखिला नहीं लिया। ऐसे में गुरुवार को 30 सीटें खाली रह गईं।
विज्ञापन


अब शुक्रवार को बाकी पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों की एडमिशन प्रक्रिया होगी। लखनऊ विवि के समाज कार्य विभाग के अंतर्गत एमए इन सोशल वर्क और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की खाली सीटें समाज कार्य विभाग के माध्यम से ही भरी जाएंगी।

इच्छुक अभ्यर्थी खाली सीटों पर दाखिले के लिए विभाग में संपर्क कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें