दिल्ली विश्वविद्यालय का कॉमर्स विभाग अपने पूर्व छात्र जो कि वर्तमान में ब्यूरोक्रेट्स, राजनीतिज्ञ और प्रोफेसर या अन्य किसी पद पर हैं, उन्हें एक छत के नीचे लाने जा रहा है।
डीयू का कॉमर्स विभाग रविवार को पहली एमकॉम एल्युमिनी मीट 2015 का आयोजन कर रहा है। इसमें विभाग पुराने छात्रों को बुला रहा है। इसके लिए दिल्ली यूनिवर्सिटी एमकॉम एल्युमिनी एसोसिएशन भी बनाई है।
पहली एल्युमिनी मीट का उद्घाटन केंद्रीय विज्ञान एवं तकनीक मंत्री डॉ. हर्षवर्धन करेंगे। कॉमर्स विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो जेपी शर्मा ने बताया कि मीट में काफी पूर्व छात्र हिस्सा ले रहे हैं जो कि वर्तमान में प्रतिष्ठित पदों पर हैं।
जिनमें दिल्ली सरकार में पूर्व वित्त मंत्री रह चुके जगदीश मुखी, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के मंत्री रहे हारुन युसूफ विधायक हरीशंकर गुप्ता, राष्ट्रीय आपदा प्रबंध प्राधिकरण के अतिरिक्त सचिव आरके जैन शामिल हैं।