नवीन तकनीकी से विद्यार्थियों और शिक्षकों को रूबरू कराने के लिए यूपीटीयू की ओर से नई पहल की जा रही है। इसे लेकर नौ अक्तूबर से यूपीटीयू इनटेल के सहयोग से स्टूडेंट्स ट्रेनिंग प्रोग्राम और फैकेल्टी डेवलपमेंट वर्कशॉप आयोजित करेगी।
11 अक्तूबर तक चलने वाले प्रोग्राम में बेसिक कांसेप्ट ऑफ आईए-32 आर्किटेक्चर और इनटेन एटम प्रोसेसर के बारे में जानकारी दी जाएगी।
पूरा प्रोग्राम खासतौर से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, कंप्यूटर साइंस, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन ब्रांच के छात्र-छात्राओं और फैकेल्टी के लिए आयोजित किया जा रहा है।
ट्रेनिंग प्रोग्राम और वर्कशॉप में भाग लेने के लिए कॉलेजों को फैकेल्टी और छात्रों की एंट्री आठ अक्तूबर तक विवि के नोएडा कैंपस में भेजनी होंगी।