फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सरी दाखिला: स्कूलों की वेबसाइट पर फीस का ब्योरा नहीं

Tue, 05 Jan 2016 05:55 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
निजी स्कूलों में नर्सरी दाखिले की रेस शुरू हो चुकी है। आवेदन करने से पहले ही अभिभावक फीस में उलझ रहे हैं। दरअसल, कई निजी स्कूलों की वेबसाइट पर फीस का ब्योरा ही नहीं है, जिस कारण अभिभावकों को स्कूल का चयन करने में दिक्कत आ रही है। फीस पता न होने के कारण अभिभावक फॉर्म भरते समय असमंजस है। कई स्कूलों की वेबसाइट पर फिलहाल बीते साल के फीस ढांचे की जानकारी जारी की गई है।
विज्ञापन


शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों को वेबसाइट पर दाखिले से जुड़ी पूरी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए निर्देश दिए थे। स्कूलों ने वेबसाइट पर दाखिला मानकों की जानकारी तो डाल दी लेकिन फीस की जानकारी नहीं दी है। अभिभावकों को इस कारण अपने बजट का अंदाजा लगाना मुश्किल हो रहा है खासकर जिन अभिभावकों के जुड़वां बच्चे हैं वह काफी असमंजस है।

मुखर्जी नगर निवासी अपराजिता सिन्हा कहती हैं कि हमें अपनी बेटी के लिए स्कूल का चयन करना है लेकिन अभी तक काफी स्कूलों के फीस की जानकारी नहीं है। इस कारण से अंदाजा लगाना मुश्किल हो रहा है। शालीमार बाग निवासी नवीन कुमार बताते हैं कि दाखिले के लिए जेब को भी देखना पड़ता है यदि स्कूल की फीस का ढांचा पता हो तो उसी के मुताबिक फॉर्म भरा जा सकता है।
विज्ञापन


उधर स्कूलों का कहना है कि अभिभावक बीते साल के फीस ढांचे के मुताबिक फीस का अंदाजा लगा सकते हैं और उसके मुताबिक फॉर्म भर सकते हैं। अभिभावकों को फीस की उलझन में फंसने की बजाए ज्यादा से ज्यादा स्कूलों में आवेदन करना चाहिए।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें