फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सरी एडमिशन: हेल्पलाइन नंबर जारी

Wed, 08 Jan 2014 05:40 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सत्र 2014-15 के लिए नर्सरी दाखिलों में स्कूलों की मनमानी के खिलाफ शिकायत करने के लिए अभिभावकों को अब इधर-उधर धक्के नहीं खाने होंगे।
विज्ञापन


स्कूलों के बाहर से ही संबंधित अधिकारी को शिकायत की जा सकेगी। शिक्षा निदेशालय ने शिकायतों के निपटारे के लिए हर स्कूल के बाहर फ्लैक्स बोर्ड लगाना अनिवार्य किया है।

अभिभावकों को दाखिला प्रक्रिया के दौरान होने वाली परेशानियों से बचाने के लिए शिक्षा निदेशालय ने कमर कस ली है। निदेशालय ने सभी जिला उपशिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रत्येक जोन के निजी स्कूल के मेन गेट पर फ्लैक्स बोर्ड लगाए जाएं।
विज्ञापन


बोर्ड पर शिक्षा अधिकारी का नाम, जोन नंबर, कार्यालय का पता, कार्यालय का फोन नंबर और अधिकारी का मोबाइल नंबर प्रदर्शित करना होगा। पांच फुट के नीले रंग के बोर्ड पर हिंदी और अंग्रेजी में जानकारी देनी होगी।

निजी स्कूलों को फ्लैक्स बोर्ड लगाने में शिक्षा अधिकारी का सहयोग करने के लिए कहा गया है। निदेशालय ने साफ किया है कि हर स्कूलों के बाहर ये बोर्ड 10 जनवरी तक लगा दिए जाएंगे।

अधिकारी नहीं सुनेंगे तो शिक्षा मंत्री हैं न
अगर अभिभावक  शिक्षा अधिकारी की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं तो शिक्षा मंत्री कार्यालय के हेल्पलाइन नंबर 011-27352525 पर संपर्क भी कर सकते हैं। निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि जिला उपशिक्षा अधिकारी को यह सुनिश्चित करना होगा कि अभिभावकों की शिकायतों का निपटारा समय से हो।
विज्ञापन


उल्लेखनीय कि शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट पर पहले ही ऑनलाइन शिकायत करने का विकल्प है, लेकिन अभिभावकों का कहना है कि उनकी शिकायतों का निपटारा सही तरीके से नहीं होता। सख्ती नहीं होने से स्कूल मनमानी करते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें