फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरीः इस सेक्टर में मिलेगी सबसे ज्यादा नौकरियां

Wed, 08 Jan 2014 05:33 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
साल 2014 में अगर आप नौकरियों का इंतजार कर रहें हैं तो ध्यान रखे इस सेक्टर में सबसे ज्यादा नौकरियां आने वाली हैं।
विज्ञापन


नौकरी तलाश रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। बीते साल की सुस्ती के बाद इस साल देश में भर्तियों की रफ्तार में तेजी आने की उम्मीद है। वर्ष 2014 में नियुक्तियों में सबसे ज्यादा तेजी आईटी और आईटीईएस जैसे सेक्टरों में देखने को मिलेगी। फार्मा, टेलीकॉम सेक्टर में भी नई नौकरियों में तेजी आने की उम्मीद है। यह अनुमान जॉब पोर्टल नौकरी डॉट कॉम ने अपने एक सर्वे में जताया है।

सर्वे में कहा गया है कि बीते साल नियुक्तियों में रहे ठहराव के बाद दिसंबर में इसमें कुछ तेजी लौटती दिखी है। ऐसे में नए साल में इसमें और भी तेजी आने के आसार हैं। आईटी और आईटीईएस सेक्टर में हालात सुधरने के चलते भर्तियों की रफ्तार तेज होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक 2014 में देश की कंपनियां सुस्ती के दौर से बाहर लिकल की एक बार फिर से कारोबारी विस्तार पर जोर देना शुरू करेंगी। इसके लिए उन्हें ज्यादा कर्मचारियों की जरूरत पड़ेगी, जिसे नई नियुक्तियों के जरिए पूरा किया जाएगा।

दिसंबर 2013 में ऑनलाइन नियुक्तियों से संबंधित नौकरी जॉब स्पीक इंडेक्स 1,296 अंक पर रहा, जोकि दिसंबर 2012 की तुलना में 13 फीसदी अधिक था। इससे पहले नवंबर 2013 में इसमें ठहराव की स्थिति देखने को मिली थी। इस तरह नई नौकरियों में कमी के बाद स्थिरता और फिर बढ़त लौटती दिखी है, जिसमें अब और भी तेजी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन


अलग-अलग सेक्टरों में भर्तियों की स्थिति देखी जाए, तो दिसंबर में बीपीओ सेक्टर में नियुक्तियों में सालाना आधार पर 33 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा फार्मास्यूटिकल और टेलीकॉम सेक्टर में भी बीते महीने नियुक्तियों में सुधार देखने को मिला है। इन दोनों ही सेक्टरों के सूचकांक में दिसंबर में क्रमश: 16 और 7 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें