फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NTT-JBT के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का शेड्यूल देखें

Tue, 14 Apr 2015 08:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के सरकारी स्कूलों में एनटीटी और जेबीटी शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया अंतिम स्टेज पर है। चंडीगढ़ शिक्षा विभाग ने एनटीटी-जेबीटी मेरिट लिस्ट के बाद अब डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। 16 और 17 अप्रैल को सेक्टर-10 स्थित गवर्नमेंट मॉडल स्कूल में अभ्यार्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन


विभाग ने डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का पूरा शेड्यूल भी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। विभाग ने डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए स्पोर्ट्स कोटे को छोड़ अन्य सभी कैटेगरी की लिस्ट जारी कर दी है। स्पोर्ट्स कोटे की मेरिट लिस्ट जारी न होने से अभ्यर्थी परेशान हैं। जेबीटी में 21 और एनटीटी में 5 पद स्पोर्ट्स कोटे से भरे जाने हैं।

अभ्यार्थियों ने सीडैक और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने इस संबंध में कोई भी जानकारी देने मना कर दिया। उधर भर्ती प्रक्रिया से जुड़े सूत्रों के अनुसार स्पोर्ट्स कोटे की मेरिट को लेकर कुछ असमंजस बना हुआ है। वेरिफिकेशन शेड्यूल जारी करने में हफ्ते भर का समय लग सकता है।
विज्ञापन

टीजीटी का रिजल्ट इसी हफ्ते

शिक्षा सचिव सर्वजीत सिंह ने बताया कि टीजीटी लिखित परीक्षा का रिजल्ट दो-तीन दिन में जारी कर दिया जाएगा। सिंह ने बताया कि मई मध्य तक सभी नए 1150 शिक्षकों की ज्वाइनिंग पूरी कर ली जाएगी।

जबकि भर्ती प्रक्रिया से जुड़े सूत्रों के अनुसार अभी मेरिट लिस्ट जारी होने में हफ्ते भर का समय लग सकता है। इसके लिए व्यापक स्तर पर तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

वेरिफिकेशन के लिए जरूरी हिदायतें

अभ्यर्थी समय पर वेरिफिकेशन सेंटर पर पहुंचेऑनलाइन भरी गई एप्लीकेशन पर फोटोग्राफ लगाकर लाऐंसभी डॉक्यूमेंट पर रोल नंबर, रेजिस्ट्रेशन नंबर अंकित करेंरिजर्व कैटेगरी का सर्टिफिकेट साथ लेकर आएंउम्र में छूट का प्रमाण पत्र साथ लेकर आएंफीस जमा का प्रूफ साथ लेकर आएंअभ्यर्थी 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएशन सहित सभी जरूरी प्रमाण पत्र की मूल और फोटोकॉपी साथ लेकर आएंआवेदन फार्म के साथ लगाए गए सभी डॉक्यूमेंट्स की सीरियल नंबर अंकित करें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें