फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीबीएस में दो साल बाद फहराया एनएसयूआई का परचम

Thu, 27 Aug 2015 02:37 AM IST
ब्यरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
डीबीएस पीजी कॉलेज के छात्रसंघ चुनावों में दो साल बाद एबीवीपी को बड़ा झटका लगा है। रोमांचक मुकाबले के बाद एनएसयूआई प्रत्याशी पंकज नेगी ने अध्यक्ष पद पर शानदार जीत दर्ज की। एबीवीपी को इस साल यहां गुटबाजी से भी नुकसान का सामना करना पड़ा। निर्दलीय प्रत्याशी ने दोनों ही प्रत्याशियों के लिए जीत अंत तक मुश्किल बनाए रखी।
विज्ञापन


डीबीएस में बुधवार को सुबह ठीक 8.30 बजे छात्रसंघ चुनाव शुरू हो गया। सुबह से ही छात्रों में मतदान के प्रति उत्साह नजर आया। दोपहर 12 बजे तक कॉलेज में 60 प्रतिशत मतदान हो गया। कॉलेज के गेट के बाहर सुरक्षा के मद्देनजर बैरिकेडिंग लगाई गई थी। दोपहर तक मतदान होने तक छात्र ढोल की थाप पर नाचते रहे।

मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. अरुण पांडे ने बताया कि इस साल 71.65 प्रतिशत मतदान हुआ। कॉलेज में कुल 1643 छात्र-छात्राओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। गत वर्ष के मुकाबले इस साल मतदान बढ़ा है। गत वर्ष कॉलेज में 63.05 प्रतिशत वोट पड़े थे। दोपहर करीब ढाई बजे मतगणना शुरू हुई। सबसे ज्यादा उलझा हुआ गणित अध्यक्ष पद पर था।
विज्ञापन

देखिए, अध्यक्ष पद का मुकाबला कैसे बना दिलचस्प

चूंकि यहां एक निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव लड़ रहा था। इसलिए जीत की राह किसी के लिए भी आसान न थी। अध्यक्ष पद पर शुरुआती मतगणना में 200 वोटों तक एबीवीपी के अरुण कुमार एनएसयूआई के पंकज नेगी से आगे चल रहे थे।

पांचवें चरण में दोनों प्रत्याशियों के बीच का अंतर महज तीन वोट का रह गया। अंतिम चरण का परिणाम आया तो जीत एनएसयूआई के प्रत्याशी पंकज नेगी की झोली में आई। पंकज ने एबीवीपी के प्रत्याशी अरुण कुमार को 47 मतों से हरा दिया। उपाध्यक्ष पद पर शुरू से ही एकतरफा मुकाबला देखने को मिला।

यहां एनएसयूआई के प्रत्याशी तस्कीन खान को रिकॉर्ड 560 वोट मिले। उनके प्रतिद्वंदी गौरव डंगवाल महज 279 वोट ही हासिल कर सके। महासचिव पद पर पहली बार विकास ग्रुप की ओर से प्रत्याशी उतारा गया था। हालांकि पहले चरण में एसएफआई प्रत्याशी अभिषेक चौहान आगे थे लेकिन इसके बाद से विकास ग्रुप के प्रदीप सिंह तोमर ने बढ़त हासिल कर ली। उन्होंने अभिषेक को 16 मतों से पराजित किया।

कब किसने कब्जाया अध्यक्ष पद
वर्ष ------- अध्यक्ष (संगठन)
2012 ----- सुशील (एनएसयूआई)
2013 ----- विनय रावत (एबीवीपी)
2014 ----- हिमांशु कुमार (एबीवीपी)
2015 ----- पंकज नेगी (एनएसयूआई)

बोली एनएसयूआई, छात्रों के लिए हमेशा तैयार

डीबीएस में दो साल बाद लौटी एनएसयूआई में इस जीत के बाद उत्साह नजर आया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष पंकज नेगी ने कहा वह छात्रों के लिए हमेशा तैयार रहेंगे। संगठन की कार्यप्रणाली के तहत अपने साथी छात्रों की समस्याओं को दूर करेंगे। महासचिव प्रदीप सिंह तोमर ने कहा कि वह कॉलेज की पार्किंग जैसी कई समस्याओं पर फोकस करेंगे।

एनएसयूआई का उत्साह बढ़ा
डीबीएस कॉलेज में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर शानदार जीत दर्ज करने के बाद अब एनएसयूआई में उत्साह है। संगठन के पदाधिकारियों ने अगला मिशन डीएवी फतह बना लिया। नेताओं का मानना है कि कहीं न कहीं एनएसयूआई की यह जीत संगठन को डीएवी में भी मजबूती देगी।

विजयी प्रत्याशी और निकटतम प्रतिद्वंदी
अध्यक्ष
पंकज नेगी : 611
अरुण कुमार : 564
अविनाश : 453

उपाध्यक्ष
तस्कीन खान : 560
गौरव डंगवाल : 279

महासचिव
प्रदीप तोमर : 721
अभिषेक चौहान : 705

सहसचिव
आयुष उनियाल : 182

कोषाध्यक्ष
अभिनव उनियाल : 299
कुसुम चौहान : 137

विश्वविद्यालय प्रतिनिधि
अभिषेक : 394
आकाश कुमार राठौर : 104
विज्ञापन

जब रोकनी पड़ गई मतगणना

डीबीएस कॉलेज में अलग-अलग कक्षों में अलग-अलग पदों के लिए मतगणना शुरू हुई। अध्यक्ष पद के लिए हुई मतगणना में तेजी रही। जब तक दूसरे पदों पर तीन राउंड ही पूरे हुए थे, तब तक अध्यक्ष पद पर पांच राउंड पूरे हो गए थे। इस वजह से करीब एक घंटे तक अध्यक्ष पद की मतगणना रोकनी पड़ी। बाद में जब अन्य पदों पर भी पांच राउंड पूरे हो गए तो मतगणना आगे बढ़ाई गई।

रिकॉर्ड मतदान
मौसम खुला होने और इस बार कोई भी झगड़ा न होने की वजह से छात्रों का रुझान मतदान में जबर्दस्त नजर आया। बीते कई सालों में इस बार सबसे ज्यादा छात्रों ने मताधिकार का प्रयोग किया। कॉलेज में इस साल 71.65 प्रतिशत मतदान हुआ। गत वर्ष 63.05 और इससे पहले करीब 65 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।

मुख्यमंत्री ने दी बधाई
डीबीएस कॉलेज छात्रसंघ चुनाव जीतने के बाद देर शाम सचिवालय में कांग्रेस महानगर अध्यक्ष एवं चुनाव समन्वयक पृथ्वीराज सिंह के नेतृत्व में एनएसयूआई का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री हरीश रावत से मिला। पंकज नेगी ने सीएम से भेंट की। सीएम ने सभी पदाधिकारियों को बधाई दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें