आईसीएआई चंडीगढ़ के सीए करने वाले विद्यार्थियों को खास तोहफा देने जा रही है। जी हां, यूनिवर्सिटी और इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट की तरह ही अब सीए का कैंपस प्लेसमेंट करवाएगा।
इंस्टीट्यूट आफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स आफ इंडिया के इस प्लेसमेंट प्रोग्राम का आयोजन 17 और 18 फरवरी को किया जाएगा।
कैंपस प्लेसमेंट के लिए चंडीगढ़ में कई बड़े औधोगिक घराने आएंगे। इस कैंपस प्लेसमेंट में चंडीगढ़ से सीए की परीक्षा पास करने वाले 165 विद्यार्थी हिस्सा लेंगे।