फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सीलेंस कॉलेज में दाखिले की नई शर्त, जानिए क्या?

Fri, 13 Jun 2014 08:05 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
कालेजों में चल रही प्रवेश प्रक्रिया के लिए सेंटर आफ एक्सीलेंस से छात्र को अपने अभिभावक/परिजन को साथ लाना अनिवार्य किया गया है। ऐसे में दूर दराज चंबा, लाहोल स्पीति व अन्य जिलों से प्रवेश को आने वाले छात्रों को अभिभावकों को साथ लाना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन


वहीं रैगिंग जैसी गतिविधियों को रोकने के लिए भी अभिभावकों को आवश्यक दिशा निर्देश दे रहा है। यही वजह है कि कालेज प्रशासन ने प्रवेश प्रक्रिया में इसे अनिवार्य किया है। इसलिए अभिभावकों से फार्म में भरने के लिए विस्तृत जानकारी मांगी जा रही है।

इसके बाद अभिभावक प्रवेश के लिए आए या नहीं यह सब जरूरी नहीं है। इसलिए अभिभावकों या परिजनों का प्रवेश प्रक्रिया के दौरान छात्रों के साथ आना अनिवार्य किया गया है। इसके बिना छात्रों के प्रवेश फार्म मंजूर ही नहीं किए जा रहे है।
विज्ञापन

विज्ञापन

छात्र संगठनों ने मांगी छूट, प्रशासन का इंकार

एसएफआई की संजौली कालेज इकाई अध्यक्ष योवन नेगी, सचिव मुनीश कुमार नेगी और प्रेस सचिव अमित ने कालेज प्रशासन से मांग की है कि अभिभावकों और लोकल परिजनों को साथ लाने की लागू की गई शर्त में कुछ ढील बरती जाए। छात्रों को प्रवेश या फिर मेरिट जारी होने के बाद दाखिले के समय दोनों में से एक बार अभिभावकों को साथ लाने की छूट दी जाए।

वहीं, कालेज प्राचार्य डा. जेएस नेगी का कहना है कि परिसर में अनुशासन बनाए रखने, अभिभावकों को परिसर की गतिविधियों को लेकर अपडेट करने को एसएमएस गेटवे को मोबाइल नंबर सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी लेने को अभिभावक परिजन लाना अनिवार्य किया गया है। छात्रों को प्रवेश के समय ही अभिभावक साथ लाने होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें