सीबीएसई बोर्ड के नवीं और 11वीं कक्षा के छात्र मार्च 2014 में होने वाली वार्षिक परीक्षा में किताब खोलकर पेपर दे सकेंगे। बोर्ड ने ओपन टेक्स्ट बेस्ड एसेसमेंट (ओटीबीए) का विकल्प लागू किया है।
विकल्प का चयन इच्छानुसार
छात्र इच्छानुसार पुराने पैटर्न (सामान्य परीक्षा) या नए विकल्प का चयन कर सकते हैं। कक्षा नौ के सभी विषय इस व्यवस्था में शामिल हैं, जबकि 11वीं में इस बार बायोलॉजी, ज्योग्रॉफी और इकोनॉमिक्स में ही छात्रों को किताब खोलने की सुविधा मिलेगी।
पढ़ें, एक साल तक टिहरी बांध की झील में चलेंगी 'मुफ्त' बोट
बताया जा रहा है कि अगले साल से 11वीं में भी सभी विषयों में यह व्यवस्था लागू हो सकती है। बोर्ड के सर्कुलर के बाद केंद्रीय विद्यालय संगठन ने भी सर्कुलर जारी कर दिया है। इसमें सभी विद्यालय प्रशासनों को यह व्यवस्था लागू करने के लिए नियमों का पालन करने के लिए कहा गया है।
पढ़ें, मॉर्निंग वॉक पर मिले हाथी तो उसे न कहें 'गुड मॉर्निंग'
हालांकि, विशेषज्ञ कहते हैं कि ओपन बुक होने के बावजूद छात्रों के लिए सवालों से पार पाना आसान नहीं होगा।
पढ़ाने का तरीका भी अलग
बोर्ड ने किताब खोलकर परीक्षा देने के इस पैटर्न के लिए पढ़ने का भी अलग तरीका तय किया है। छात्र कक्षा में ग्रुप बनाकर बैठेंगे। इसके बाद किसी विशेष टॉपिक को पढ़ने के बाद छात्र अपनी-अपनी राय रखेंगे। इस दौरान शिक्षक उनके लिए गाइड का काम करेंगे।
फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए क्लिक करें---