फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी, घर बैठे डाउनलोड करें अपना एडमिट कार्ड

Wed, 04 Dec 2013 12:28 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी ने एग्जामिनेशन सिस्टम को बेहतर बनाते हुए 9 दिसंबर से शुरू होने जा रही पोस्ट ग्रेजुएट परीक्षाओं के पहली बार ऑनलाइन एडमिट कार्ड जारी किए हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को पीयू वेबसाइट पर सभी पीजी कक्षाओं के एडमिट कार्ड अपलोड कर दिए। पीयू और संबद्ध कॉलेजों में 9 दिसंबर से शुरू होने जा रही सेमेस्टर सिस्टम की परीक्षाओं में बैठने के लिए रोल नंबर के लिए अब विद्यार्थियों को पीयू कैंपस या कॉलेज अधिकारियों के चक्कर नहीं लगाने होंगे।

पीयू के कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन ने बताया करीब 44 हजार एडमिट कार्ड ऑनलाइन उपलब्ध होंगे। इससे विद्यार्थी देश के किसी भी कौने से एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंतबर 2013 में पीयू परीक्षा तंत्र में बदलाव करते हुए पहली बार पीजी परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा शुरू की थी।

डॉ. परविंदर सिंह के अनुसार ऑफ लाइन आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड के लिए एक फोटो और अपना पहचान पत्र साथ दिखाना होगा।

9 से 31 दिसंबर तक चलने वाली पीजी परीक्षाओं के लिए चंडीगढ़ और पंजाब के विभिन्न कॉलेजों में 91 सेंटर बनाए गए हैं।

पीयू द्वारा ऑनलाइन आवेदन की सुविधा के बाद देश भर के विद्यार्थी अब पीयू से विभिन्न कोर्स करने में रुचि दिखा रहे हैं।

इस साल मुंबई सहित दूर दराज के राज्यों से 500 से 700 प्राइवेट कैंडीडेट ने विभिन्न कोर्स के लिए आवेदन किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें