प्रदेश सरकार ने ठंड और धुंध के मद्देनजर सरकारी व सहायता प्राप्त स्कूलों के समय में तबदीली करने के आदेश जारी किए हैं।
शिक्षा मंत्री पंजाब सिकंदर सिंह मलूका ने बताया कि पंजाब के प्राइमरी स्कूलों का समय सुबह दस बजे से दोपहर तीन बजे निर्धारित किया है
जबकि हाई व सीनियर सेकेंडरी स्कूलों का समय सुबह 9 बजकर 45 मिनट से दोपहर 3 बजकर 45 मिनट निर्धारित किया है। यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू करने के आदेश दिए हैं।