एचपी यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में छात्र संघ चुनाव बहाल करने का मामला ईसी में जाएगा। कॉलेज प्राचार्यों ने गेंद सरकार और प्रदेश विवि प्रशासन के पाले में डाल दी है। कुलपति प्रो. एडीएन वाजपेयी की अध्यक्षता में विवि में बैठक हुई। इसमें चुनाव बहाली पर कोई फैसला नहीं हुआ।
हालांकि, कुलपति ने परिसर में हिंसा मुक्त माहौल बनाए रखने को अप्रत्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया को जारी रखने की बात रखी। उन्होंने कहा कि प्राचार्यों की राय को ईसी में ले जाकर नए सत्र से छात्र संघ चुनाव के तरीके पर फैसला लिया जाएगा। कॉलेज प्राचार्यों ने एकमत से कहा कि जो भी फैसला सरकार, कार्यकारी परिषद और विश्वविद्यालय प्रशासन लेगा, वे उसके मुताबिक कार्य करेंगे।