फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नॉन नेट फेलोशिप विरोध यूजीसी के बाद घरों तक पहुंचा

Tue, 17 Nov 2015 03:07 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नॉन नेट रिसर्च फेलोशिप मामले में विरोध की लहर यूजीसी मुख्यालय के बाद विश्वविद्यालय होते हुए अब घरों तक पहुंचने लगी है। जेएनयू छात्रसंघ ने इस मुहिम से आम लोगों को जोड़ने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


इसी सिलसिले में जेएनयू छात्रसंघ ने सोमवार को बटला हाउस से जामिया नगर और जामिया मिल्लिया इस्लामिया कैंपस के बाहर पर्चे बांट कर मुहिम की जानकारी देने के मुहिम से जुड़ने की अपील की।

प्रदर्शनकारियों ने घरों में जाकर पर्चे बांटे जिस पर सरकार को शिक्षा क्षेत्र में दमनकारी ठहराया गया। इस मौके पर छात्रों ने लोगों को यूजीसी की नई गाइडलाइन के बारे में बताया कि इससे किस प्रकार छात्रों को एमफिल और पीएचडी करने में समस्या होगी।
विज्ञापन


जेएनयू छात्रसंघ की उपाध्यक्षा शोहदा राशिद के मुताबिक इस मुहिम को देशभर के छात्रों को जोड़ा जाएगा इसके लिए वे मंगलवार को इलाहाबाद जाकर लोगों को इस मामले में बात कर मुहिम से जुड़ने की अपील करेंगी।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें