फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोबल विजेता प्रोफेसर वेंकेटरमन ने नई पीढ़ी को दिखाई दिशा

Wed, 06 Jan 2016 10:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी(पीयू) में मंगलवार को डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (भारत सरकार) की ओर से आयोजित इंस्पायर इंटर्नशिप कैंप में स्कूली होनहारों को नोबल पुरस्कार विजेता और जाने माने वैज्ञानिक प्रो.वेंकट रमन रामाकृष्णन ने अपने अनुभवों को सांझा किया।
विज्ञापन


करीब एक घंटे के व्याख्यान में प्रो.रामाकृष्णन ने युवाओं को न सिर्फ कैरियर में सफलता बल्कि बेहतर इंसान बनने के भी शानदार टिप्स दिए। उन्होंने युवाओं को कहा कि सिर्फ सुनी सुनाई बातों पर विश्वास नहीं करना चाहिए। छात्रों ने जमीन पर बैठकर प्रो.वेंकटरमन को सुना।

पीयू के लॉ ऑडिटोरियम में इंस्पॉयर इंटरर्नशिप कैंप के उद्घाटन मौके पर प्रो.वेंकटरमन ने साइंस को लेकर कई गलत धारणाओं के बारे में भी बताया। उन्होंने देश में अंधविश्वास को लेकर भी कटाक्ष किया।
विज्ञापन


नोबल विजेता ने युवाओं को कहा कि लक्ष्य को पाने के लिए अंत तक कोशिश करते रहो। कार्यक्रम में कुलपति प्रो.अरुण कुमार ग्रोवर, प्रशासक के सलाहकार विजय कुमार देव सहित ट्राइसिटी के विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं के मुखिया भी शामिल हुए।

5 दिन तक चलेगा कैंप
डीएसटी इंस्पायर इंटर्नशिप कैंप में चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान,  हिमाचल प्रदेश ,उत्तरप्रदेश और जम्मू - कश्मीर के 87 स्कूलों के 721 विद्यार्थी हिस्सा ले रहे हैं।

डीएसटी कैंप को-आर्डिनेटर डा.अनुराग कुहाड़ ने बताया कि पांच दिवसीय कैंप में यूनिवर्सिटी ऑफ मुंबई के प्रो.आरवी होसर, चेन्नई स्थित सीआईटी कैंपस के प्रो.वीएस सुंदर, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस बंगलुरू के प्रो.फुलन प्रसाद सहित कई जाने माने वैज्ञानिक लेक्चर देंगे। कैंप में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को 1 से 5 हजार रुपये तक के पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

पीयू ऑडिटोरियम हुआ हाउसफुल
नोबल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिक प्रो.रामाकृष्णन के लेक्चर के लिए पीयू लॉ ऑडिटोरियम कम पड़ गया। कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही पूरा हॉल भर गया। कई शिक्षक और स्टूडेंट्स ने पूरे लेक्चर को खड़े होकर सुना। अधिक भीड़ के कारण पीयू प्रशासन को ऑडिटोरियम के बाहर बने पंडाल में एलसीडी लगाकर प्रो.रामाकृष्णन का लेक्चर सुना।

पीयू में नए इंस्टीट्यूट का किया उद्घाटन
सेक्टर-25 पीयू साउथ कैंपस में मंगलवार को प्रो.रामाकृष्णन ने यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ बायोमेडिकल साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च का उद्घाटन किया। इंस्टीट्यूट में 2016-17 से बीएससी (आनर्स) कोर्स शुरू किया जाएगा। इंस्टीट्यूट में च्वायस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम लागू किया जाएगा। पीयू कुलपति  ने कहा कि नए डिपार्टमेंट से युवाओं को संबंधित क्षेत्र में विशेषज्ञता हासिल हो सकेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें