फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलयू: नहीं भा रहे हैं सेल्फ फाइनेंस्ा कोर्स

Sat, 12 Jul 2014 02:42 AM IST
शैलेश्ा अरोड़ा/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
एलयू में स्नातकोत्तर के लगभग 144 कोर्स के लिए चल रही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के सेल्फ फाइनेंस के लगभग 32 कोर्सेज में अभ्यर्थियों का रुझान देखने को नहीं मिल रहा।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर के कोर्स के लिए चल रही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया अंतिम चरण में है। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई है।

लेकिन 15 दिनों से चल रही आवेदन प्रक्रिया के बावजूद सेल्फ फाइनेंस के लगभग 32 कोर्सेज में अभ्यर्थियों का रुझान देखने को नहीं मिल रहा।

इन 32 में से 17 कोर्स तो ऐसे हैं जिनके लिए मात्र एक, दो या तीन ही अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। ऐसी स्थिति में कुछ कोर्सेज के बंद होने का संकट साफ दिख रहा है।

क्योंकि यदि अंतिम तिथि तक इन कोर्सेज के लिए आने वाले आवेदन उसमें उपलब्ध कुल सीटों के 40 फीसदी तक नहीं पहुंचे तो विश्वविद्यालय उनको न चलाने पर मोहर लगा सकता है।
विज्ञापन


फिलहाल विश्वविद्यालय द्वारा पीजी आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने का भी कोई निर्णय नहीं लिया गया है। बृहस्पतिवार तक पीजी के विभिन्न कोर्स में कुल 6270 अभ्यर्थियों ने आवेदन शुल्क जमा कर दिया था।

कई कोर्स में नहीं आ रहे आवेदन
चौंकाने वाली बात तो ये है कि जिन कोर्सेज के लिए अभ्यर्थियों ने रुझान नहीं दिखाया है उनमें अधिकतर प्रोफेशनल कोर्स हैं। इन कोर्सेज को विशेष रूप से इसलिए तैयार किया गया है।

जिससे अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसर मिल सकें। इनमें मास्टर्स कोर्स से लेकर डिप्लोमा व पीजी डिप्लोमा तक के कोर्स जैसे रूरल मैनेजमेंट, रिमोट सेंसिंग एंड जीआईएस, हृयूमन रिसोर्स डेवलपमेंट, फ्रंट ऑफिस मैनेजमेंट, फूड प्रोडक्शन आदि शामिल हैं।

विशेषज्ञों की मानें तो इन कोर्सेज में अभ्यर्थियों के आवेदन कम आने में मुख्य कारण इनका कम प्रचार-प्रसार व अभ्यर्थियों को इनका लाभ पता न होना है।

क्या कहता है नियम
विश्वविद्यालय के नियमानुसार पीजी के जितने भी कोर्स हैं उनमें यदि कुल सीटों के 40 फीसदी के बराबर आवेदन नहीं आते हैं तो उनको संचालित नहीं किया जाएगा।

पिछले साल भी इस वजह से कुछ कोर्स कम आवेदन के चलते विभागों ने नहीं चलाए थे। कोर्स न चलने पर अभ्यर्थियों को दो नुकसान होंगे। पहला कि उनको प्रवेश नहीं मिलेगा।
विज्ञापन


दूसरा उन्होंने जो आवेदन शुल्क दिया है वह ऐसी स्थिति में वापस न किए जाने की व्यवस्था रखी गई है।

जनरल व ओबीसी कैटेगरी के अभ्यर्थियों के लिए 800 रुपये और एससी व एसटी कैटेगरी के लिए 400 रुपये आवेदन शुल्क है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें