फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'नेस ने प्रीति के साथ नहीं की थी छेड़छाड़'

Fri, 11 Jul 2014 11:53 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा के साथ छेड़छाड़ मामले में पुलिस ने नेस वाडिया के दो गवाहों के बयान दर्ज किए हैं। दोनों गवाहों ने प्रीति जिंटा के साथ छेड़छाड़ से इंकार किया है।
विज्ञापन


हालांकि गवाहों ने बताया कि प्रीति जिंटा और नेस वाडिया के बीच बहस हुई थी। दोनों गवाहों के नाम नेस वाडिया ने ही पुलिस को दिए थे।

इससे पहले बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने अपनी हाथ में लगी चोट संबंधी चार फोटोग्राफ मुंबई पुलिस को सौंपे थे। प्रीति का कहना है कि से चोटें उनको पूर्व प्रेमी और उद्योगपति नेस वाडिया के हमले से लगी हैं।

अभिनेत्री ने पिछले महीने वाडिया पर अपने साथ छेड़छाड़, गाली गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी।

जांच में शामिल एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इन चार फोटोग्राफ में प्रीति के हाथ में चोट नजर आ रही है। ये फोटो हमें बुधवार को मिली हैं। हम इनकी जांच कर रही हैं। से तस्वीरें मामले में अहम सबूत साबित हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें