फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी राहतः क्लैट में इस बार उम्र का बंधन नहीं

Thu, 17 Dec 2015 02:02 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
12वीं के बाद इंटिग्रेटेड बीए एलएलबी सहित कई पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए होने वाले कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट(क्लैट) में इस बार उम्र का बंधन नहीं होगा। परीक्षा आयोजक राजीव गांधी नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ ने नोटिफिकेशन जारी कर आयु सीमा में छूट दी है।
विज्ञापन


क्लैट 2016 से हर साल देश के 17 विधि संस्थानों में दाखिला मिलता है। इस परीक्षा में गत वर्ष तक सामान्य वर्ग के छात्रों के लिए अधिकतम आयु सीमा 20 वर्ष और आरक्षित वर्ग के छात्रों के लिए अधिकतम आयु सीमा 22 वर्ष थी। आयु सीमा को लेकर पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था।

राजीव गांधी नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ ने इस बार नोटिफिकेशन जारी कर जानकारी दी है कि परीक्षा में किसी भी आयु का अभ्यर्थी शामिल हो सकता है। यह परीक्षा देशभर में आठ मई 2016 को आयोजित होगी, जिसकी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया एक जनवरी 2016 से शुरू होने जा रही है।
विज्ञापन


आवदेन की अंतिम तिथि 31 मार्च है। टाइम इंस्टीट्यूट के निदेशक राजीव कुकरेजा ने बताया कि यह छात्रों के लिए बड़ी राहत है। आयु सीमा न होने से निश्चित तौर पर क्लैट देने वाले छात्रों की संख्या बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें