फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूगोल ने कटवा दिया छात्रों का चक्कर गोल

Wed, 03 Sep 2014 01:52 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून के एसजीआरआर कॉलेज की लापरवाही की वजह से कई छात्र दाखिला होने के बावजूद भटक रहे हैं। कॉलेज ने इस साल बीएससी में फिजिक्स और मैथ्स के साथ भूगोल का ग्रुप बनाया था।
विज्ञापन


विवि को मान्य नहीं यह ग्रुप
इसमें दाखिले होने के बाद विवि ने साफ कर दिया कि यह ग्रुप मान्य नहीं है। भूगोल केवल बीए के लिए ही मान्य है। अब इस ग्रुप में एडमिशन लेने वाले छात्रों का एक विषय बदलेगा।

कॉलेज में इस साल बीएससी प्रथम वर्ष में फिजिक्स, मैथ्स, ज्योग्राफी ग्रुप बनाया गया था। इसमें 60 सीटें थीं, जिसकी पूरी जानकारी प्रास्पेक्टस में भी छापी गई। इस ग्रुप के लिए भी दाखिले मेरिट के आधार पर हुए।
विज्ञापन


इसके बाद विवि से जानकारी मांगी तो पता चला कि यह ग्रुप ही मान्य नहीं है। इस वजह से कॉलेज प्रशासन को ज्योग्राफी हटाने के निर्देश मिले। लेकिन, अभी तक न तो विषय बदला गया है और न इस ग्रुप का टाइम टेबल बन पाया है।

कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. दिनेश सिंह का कहना है कि वैसे उन्होंने पहले ही एडमिशन के वक्त इसे बदलने के निर्देश दिए थे, लेकिन जिन छात्रों ने बीएससी फिजिक्स, मैथ्स, ज्योग्राफी में दाखिला ले भी लिया है, उनका ज्योग्राफी हटा दिया जाएगा। इसकी जगह अन्य विषय दिया जाएगा।

एलएलबी की मेरिट जारी
डीएवी कॉलेज में एलएलबी की मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। प्राचार्य डॉ. देवेंद्र भसीन ने बताया कि एलएलबी की 320 सीटों के लिए यह मेरिट जारी की गई है। सामान्य की कटऑफ 64.2 प्रतिशत रही है।

छात्र बुधवार से कॉलेज में मेरिट देखने के बाद दीन दयाल उपाध्याय सभागार में प्रमाण पत्रों के साथ आकर प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं।

अंक अच्छे, मेरिट से बाहर
डीएवी में पहली बार कंप्यूटर से तैयार मेरिट में भी गड़बड़ियां सामने आ रही हैं। यूजी पाठ्यक्रमों की मेरिट से 80 प्रतिशत अंक वाले कई छात्रों के नाम गायब हैं।

कॉलेज प्रशासन का कहना है कि ओएमआर में त्रुटि की वजह से शायद ऐसा हुआ है। कॉलेज ने ऐसे छात्रों से एप्लीकेशन मांगी है। प्राचार्य डॉ. देवेंद्र भसीन का कहना है कि जांच में कॉलेज स्तर से गलती पाई गई तो छात्रों को एडमिशन का मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें