अब बहुत से स्टूडेंट्स का चंडीगढ़ के टॉप स्कूलों में पढ़ने का सपना साकार नहीं हो पाएगा। मेरिट होने के बाद भी स्टूडेंट्स को दाखिला नहीं मिलेगा। विभाग द्वारा जारी नई दाखिला पॉलिसी में स्टूडेंट को अपने जोन से बाहर दाखिला नहीं मिल पाएगा।
दाखिले के लिए स्कूल के आसपास के एरिया को तीन जोन ए, बी और सी में बांटा है। आरटीई के तहत शिक्षा विभाग स्कूलों में पहले तीन किलोमीटर एरिया के बच्चों को ही दाखिला देगा। उसके बाद अगर सीटें खाली रहती हैं तो अगले जोन बी के बच्चों का नंबर आ पाएगा।
इससे पहले शहर के किसी भी कौने का बच्चा मेरिट के आधार पर कहीं भी स्कूल में दाखिला ले लेता था। इस कारण इनकी मेरिट भी काफी हाई रहती है। नए नियमों में स्टूडेंट को अपने एरिया के स्कूल में ही पढ़ना होगा। फिलहाल यह पॉलिसी पहली से 10वीं कक्षा तक के दाखिलों पर लागू होगी।