नौनिहालों को कम फीस पर क्वालिटी एजूकेशन देने के मकसद से मोहाली के सेक्टर 91 में जेएलपीएल स्कूल खोला गया है। पियरसन एडूकेशन ने जेएलपीएल स्कूल मोहाली के साथ मिलकर इस स्कूल को खोला है।
इस स्कूल में इस नए सेशन से पहली से लेकर पांचवी तक दाखिले होंगे। हर सेक्शन में 30 बच्चे होंगे। जेएलपीएल के सेकेट्री मंजीत सिंह भाटिया ने कहा कि बच्चों की एडमिशन फीस 24 हजार होगी। ये स्कूल सीबीएसई से मान्यताप्राप्त होगा।
दाखिले पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होंगे। अगर बच्चे ज्यादा आ जाते हैं तो दाखिला लक्की ड्रा के आधार पर होगा।
मंजीत सिंह भाटिया ने बताया कि इस स्कूल को खोलने का मकसद मोहाली के बच्चों को क्वालिटी एजूकेशन देना है और वो भी कम फीस पर।