फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब नए विवाद से घिरा डीएवी

Thu, 29 Aug 2013 09:55 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
लगातार विवादों में घिरा रहने वाला देहरादून का डीएवी कॉलेज एक नए विवाद से घिर गया है। नया विवाद डीएवी कॉलेज में बीए द्वितीय और तृतीय वर्ष में एससी, एसटी वर्ग में हुए रिकॉर्ड दाखिलों को लेकर खड़ा हुआ है।
विज्ञापन


आर्यन ग्रुप ने एक हजार से ज्यादा फर्जी दाखिलों की आशंका जताई है। ग्रुप के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को यह मामला प्राचार्य के सामने रखा, जिसपर उन्होंने जांच का आदेश दिया।

पढ़े, कॉलेज के 'नेताओं' के आगे प्रशासन ने किए आंख बंद

पूर्व छात्रसंघ महासचिव अनिल तोमर ने बताया कि पिछले साल इस वर्ग में करीब 1500 दाखिले हुए थे, लेकिन इस बार संख्या तीन हजार पार कर गई है। अनिल का आरोप है कि इंटरनेट मार्कशीट में हेराफेरी कर फर्जी छात्रों के दाखिले कराए गए हैं। यह पूरा खेल वोट के लिए हुआ है।
विज्ञापन


पढ़े, डीएवी में हाईटेक नकल का मामला गरमाया

एससी, एसटी वर्ग में फीस बेहद कम (करीब 250 रुपये) है। प्राचार्य डा. देवेंद्र भसीन ने बताया कि गुरुवार को इस मामले की जांच होगी। शिकायत करने वालों में जोगेंद्र सिंह, राकेश नेगी, जितेंद्र कुमार रिंकू, भगवती प्रसाद, धीरज कुमार, धीरज जोशी, सुनील शर्मा आदि शामिल रहे।

आर्यन ने घोषित किए प्रत्याशी
आर्यन ग्रुप ने विभिन्न महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। डीएवी कालेज में जोगेंद्र सिंह महासचिव पद के प्रत्याशी होंगे।

वीर शहीद केसरी चंद राजकीय महाविद्यालय डाकपत्थर में अध्यक्ष पद पर नरेंद्र तोमर, एसजीआरआर पीजी कालेज में महासचिव पद पर ललित पंवार और एमपीजी कालेज मसूरी में महासचिव पद पर सुमित कुमार को टिकट दिया गया है।

एबीवीपी के प्रत्याशी घोषित
एबीवीपी ने वीर शहीद केसरी चंद राजकीय महाविद्यालय डाकपत्थर में प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। संगठन के राष्ट्रीय मंत्री रमेश गडिया ने बताया कि अध्यक्ष पद पर विपिन रावत, महासचिव पद पर शुभम गर्ग, उपाध्यक्ष पद पर संदीप राणा और विवि प्रतिनिधि पद पर उज्जवल तोमर को संगठन ने टिकट दिया है।
विज्ञापन


फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें