फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी: एलयू में पढ़ने को मिलेंगे 10 नए कोर्स

Thu, 11 Jun 2015 01:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
एलयू में इस साल पीजी के करीब 10 नए कोर्स पढ़ने को मिलेंगे। इस साल पीजी प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय ने कोर्सेज और उसमें उपलब्ध सीटों की सूची लगभग फाइनल कर दी है।
विज्ञापन


इस साल एमफिल में संस्कृत और एंथ्रोपोलॉजी को भी शामिल किया गया है। इसके अलावा इस साल एमए/एमएससी फॉरेंसिंक साइंस का कोर्स भी इस साल पढ़ने को मिलेगा। सत्र 2014-15 के दौरान फोरेंसिक साइंस में केवल पीजी डिप्लोमा कोर्स ही उपलब्ध था।

इसके अलावा एमएससी स्टैटिक्स में रेग्युलर सीटों की संख्या में बढ़ोत्तरी की गई है। पिछले साल तक इसमें 15 ही सीटें रेग्युलर थीं जो इस साल 20 कर दी गई हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इन विषयों में भी होंगे आवेदन

इसके अलावा पाली और तिब्बती में डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा इन रिप्रोडक्टिव एंड चाइल्ड हेल्थ, प्रोफिशिएंसी इन पाली, प्रोफिशिएंसी इन संस्कृत, एमएससी इलेक्ट्रॉनिक्स में भी इस साल आवेदन लिए जाएंगे।

इसके अलावा इस साल से एमएससी में फूड टेक्नोलॉजी का कोर्स भी शुरू किया जा रहा है। हालांकि अभी उसे सूची में शामिल नहीं किया गया।

फिलहाल यूनिवर्सिटी ने पीजी कोर्सेज में आवेदन के लिए तिथि तय नहीं की है। सूत्रों की मानें तो प्रवेश की प्रक्रिया जुलाई से पहले शुरू होना मुश्किल है। एलयू में करीब 125 पीजी कोर्सेज की 5600 सीटों पर प्रवेश किए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें