फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब नौकरी के साथ कर सकेंगे पार्ट टाइम बीएड

Thu, 22 Jan 2015 12:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत सरकार ने शिक्षक शिक्षण पाठ्यक्रमों के मानदंडों में संशोधन किया है। इसके तहत अब लोगों के पास पार्ट टाइम बीएड करने का भी मौका होगा।
विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) ने विश्वविद्यालयों और बीएड कॉलेजों को इस कोर्स के संचालन की अनुमति दे दी है। 2016-17 सत्र से इस कोर्स का संचालन होगा।
विज्ञापन


इच्छुक अभ्यर्थी तीन वर्षों में यह कोर्स कर सकेंगे। इसके अलावा एनसीटीई ने रेगुलर बीएड के लिए भी समय सीमा एक वर्ष से बढ़ाकर दो वर्ष कर दी है।

यह अध्यादेश नए सत्र 2015-16 से प्रभावी होगा। अभी तक पार्ट टाइम बीएड करने का कोई प्रावधान नहीं था। अब वह नौकरी के साथ- साथ अपने कोर्स को पूरा कर सकेंगे। हालांकि यह कोर्स सत्र 2016-17 से प्रभावी होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें