फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला हॉकी में देहरादून का खराब आगाज

Thu, 22 Jan 2015 11:53 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला हॉकी में देहरादून का आगाज बेहद खराब रहा। राज्य स्तरीय ओपन महिला हॉकी टूर्नामेंट बुधवार से वेल्हम गर्ल्स स्कूल में आरंभ हुआ।
विज्ञापन


नैनीताल की भिड़ंत टिहरी से
उद्घाटन मैच में देहरादून का मुकाबला हरिद्वार से हुआ। इसमें हरिद्वार ने देहरादून को शून्य के मुकाबले छह गोल से करारी मात दी। हरिद्वार की ओर से अमिता ने तीन, जबकि प्रतिभा ने दो गोल दागे। एक गोल मनीषा ने किया। दूसरे मुकाबले में नैनीताल की भिड़ंत टिहरी से हुई।

इसमें नैनीताल ने टिहरी को शून्य के मुकाबले सात गोल से शिकस्त दी। नैनीताल की ओर से मीना ने तीन, पिंकी ने दो, जबकि संगीता और भावना ने एक-एक गोल किया। तीसरे मुकाबले में पौड़ी का सामना पिथौरागढ़ से हुआ। इसमें पौड़ी ने 4-0 से जीत हासिल की। पौड़ी की तरफ से प्राची ने दो गोल मारे।
विज्ञापन


कंचन और दीप्ति ने एक-एक गोल किया। चौथा मैच ऊधम सिंह नगर और चंपावत के बीच हुआ। इसमें चंपावत की टीम शानदार ताल-मेल का प्रदर्शन करते हुए 7-0 से विजयी रही। चंपावत की ओर से उमेश ने दो, जबकि अनीता, चांदनी, मनीषा और शांति ने एक-एक गोल किया।

निर्णायकों की भूमिका महेंद्र, नरगिस, इरफान, कामिनी, अमित कटारिया, दीपक बिष्ट, सुधा, खड़क बहादुर सिंह, दीपक रावत, पंकज रावत ने अदा की। मुख्य अतिथि ग्रुप कैप्टन एसके सिंह (सेवानिवृत्त), जिला खेल अधिकारी सतीश कुमार सार्की आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


हारने वाली टीमों का खाता तक नहीं खुला
यह संयोग ही था कि राज्य स्तरीय ओपन महिला हाकी टूर्नामेंट में हारने वाली टीमें खाता तक नहीं खोल सकीं। टूर्नामेंट के पहले दिन चार मैच हुए, लेकिन चारों मैचों में पराजित टीमों की तरफ से एक भी गोल नहीं दागा जा सका।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें