नेशनल पीजी कॉलेज में पीजी डिप्लोमा इन रिमोट सेसिंग एंड जीआईएस का नया कोर्स शुरू किया जा रहा है।
इस कोर्स में दाखिले के लिए फॉर्म सातसे 20 जुलाई तक मिलेंगे। इस कोर्स की प्रति सेमेस्टर फीस 20 हजार रुपये निर्धारित की गई है।
प्रवेश समन्वयक डॉ. राकेश जैन ने बताया कि इस कोर्स में दाखिले के लिए 600 रुपये का फॉर्म मिलेगा। इसमें दाखिला लेकर स्टूडेंट अपना कॅरिअर बेहतर बना सकते हैं।
दूसरी ओर, नेशनल पीजी कॉलेज में शुरू होने वाले बैचलर ऑफ वोकेशनल कोर्स का सिलेबस तैयार करने पर महत्वपूर्ण बैठक हुई।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह ने बैचलर ऑफ वोकेशनल इन सॉफ्टवेयर डवलपमेंट एंड ई गवर्नेंस और बैचलर ऑफ वोकेशनल इन बैकिंग एंड फाइनेंस कोर्स डिजाइन करने के लिए बैठक की।
इसमें एसबीआई के एजीएम ट्रेनिंग (कॉलेज) मधुकर सहित बड़ी संख्या में अधिकारी उपलब्ध रहे।