फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले पांच महीने में बनेंगे सात हजार फ्लैट

Sun, 06 Jul 2014 04:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
आने वाले पांच महीने में आवास विकास परिषद करीब सात हजार फ्लैट बनाएगी। ये फ्लैट आम आदमी के बजट में होंगे।
विज्ञापन


करीब चार हजार मकान अवध विहार योजना में बनेंगे। इनका पंजीकरण भी अगले महीने तक खोलने की तैयारी है।

इसी तरह करीब तीन हजार मकान वृंदावन योजना में डेंटल कॉलेज के पास मेन रोड के करीब बनेंगे। इनका भी पंजीकरण जल्द ही खोला जाएगा।

वृंदावन योजना के कैलाश एन्क्लेव में भी बारह सौ से अधिक फ्लैटों का पंजीकरण सोमवार से शुरू हो जाएगा।
यह योजना भी आम आदमी के बजट को ध्यान में रखकर शुरू की गई है।

आम आदमी को छत उपलब्ध कराना आवास विकास परिषद की प्राथमिकता है। सस्ते व अच्छे मकान लोगों को मिले। परिषद इसका पूरा ध्यान रखती है।

प्रदेश सरकार का भी इस संबंध में स्पष्ट निर्देश है। आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने के साथ ही परिषद आवंटियों की सुविधाओं और शिकायतों पर भी पूरा ध्यान देती है। इसके लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई हैं।

तीस लाख में थ्री बीएचके फ्लैट
तीस लाख रुपये में तीन बेडरूम फ्लैट की योजना पहली बार आई है।

अफोर्डेबल योजना के तहत वृंदावन योजना में कैलाश एन्क्लेव नाम से योजना लांच की है। इसके पंजीकरण फॉर्म सात जुलाई से मिलने लगेंगे।

इस योजना में निर्माण गुणवत्ता व आधुनिक सुविधाएं पर पूरा ध्यान रखा गया है। फ्लैट्स का निर्माण भूकंप रोधी मोनोलिथि आरसीसी शियरवाल टेक्निक से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बन रहा अवध शिल्प ग्राम
भरतीय शिल्प कला व संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए अवध विहार योजना में 25 एकड़ में अवध शिल्प ग्राम बनाया जा रहा है।

इसमें देश भर के अलग-अलग कला संस्कृति सी जुड़े कामगारों के स्टॉल होंगे। ऑडिटोरियम, फूड कोर्ट, एक्जीबिशन, थियेटर, मॉल और पांच सितारा होटल सब इसमें होगा।

इसके लिए बजट भी पास हो गया है। इसका संचालन करने के लिए कंसलटेंट का चयन किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें