फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल सर्विसेज की मुफ्त तैयारी का मिलेगा मौका

Mon, 14 Apr 2014 03:26 AM IST
सचिन त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल सर्विसेज की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। नगर निगम की ओर से संचालित नगर निगम डिग्री कॉलेज युवाओं को गर्मी की छुट्टियों में सिविल सर्विसेज की मुफ्त तैयारी करवाएगा।
विज्ञापन


फ्री कोचिंग में भाग लेेने के लिए अभ्यर्थी का नगर निगम डिग्री कॉलेज का होना जरूरी नहीं है। सभी कॉलेज के स्टूडेंट्स इस कोचिंग में एडमिशन ले सकेंगे। यह कक्षाएं 21 मई से शुरू होकर 30 जून तक चलेंगी।

नगर निगम डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जेपी मिश्रा ने बताया कि गर्मी की छुट्टियों में बहुत से स्टूडेंट्स कुछ करना चाहते हैं लेकिन ज्यादातर के पास कोई विशेष काम नहीं होता है।
विज्ञापन


ऐसे में विभिन्न विषय के विशेषज्ञों के साथ ही हमने समर स्पेशल कोचिंग चलाने का फैसला किया है। पिछले साल कॉलेज में प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए विशेष कोचिंग चलाई गई थी।

इस साल सिविल सर्विसेज की प्रारंभिक पढ़ाई के लिए कोचिंग शुरू की जा रही है। डॉ. मिश्रा के अनुसार कोचिंग में नौ विषयों की पढ़ाई सब्जेक्ट एक्सपर्ट कराएंगे।
विज्ञापन


कोचिंग के लिए किसी भी स्टूडेंट्स से कोई फीस नहीं ली जाएगी लेकिन रेग्युलर न रहने वाले स्टूडेंट्स को कोचिंग में मौका नहीं दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें