फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैक के एलयू का ‘अग्निपरीक्षा’ आज

Mon, 03 Mar 2014 08:49 AM IST
आशीष त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
एलयू में रविवार को नजारा एकदम बदला हुआ था। आमतौर पर स्टूडेंट्स की परीक्षा लेने वाले गुरुजी खुद के इम्तिहान की घड़ी को नजदीक आता देख तैयारियों को पुख्ता करने में जुटे हुए थे।
विज्ञापन


कैंपस में रंग-रोगन और साफ-सफाई का काम तेजी से चल रहा था। कार्यालयों में दस्तावेज दुरुस्त किए जा रहे थे। ऐसे 14 विभाग जहां पर सोमवार को ही नैक की टीम दौरा करेगी वहां युद्धस्तर पर तैयारियां हो रही थीं।

विभागों की लाइब्रेरी, एल्युमिनाई का रिकॉर्ड, कोर्स करिकुलम सहित सारे प्वॉइंट को चेक किया जा रहा था। अब विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि उनके पास जो कुछ है उसे ही अच्छे से पेश करें। जो चीजें नहीं हैं उसके लिए परेशान ना हों।
विज्ञापन


पीजी ब्लॉक में रविवार को अंग्रेजी और अर्थशास्त्र विभाग में राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) की ओर से किए जाने वाले मूल्यांकन को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी थीं।

अंग्रेजी विभाग ने अपने प्रेजेंटेशन में रेग्युलर कोर्सेज के अलावा अमेरिकन एम्बेसी के साथ मिलकर 8 एडऑन कोर्सेज भी शुरू किए हैं। इसके अलावा लोक साहित्य पर भी बड़ा प्रोजेक्ट यहां पर शुरू हुआ है।

अर्थशास्त्र विभाग में भी तैयारियों को लेकर जो कसर रह गई थी, उसे पूरा किया जा रहा था। रिसर्च पेपर और पब्लिकेशंस को भी बेहतर ढंग से प्रस्तुत करने पर जोर दिया जा रहा था।

लाइब्रेरी साइंस, गर्ल्स कॉमन रूम व लेडीज डेलीगेसी भी पूरी तरह एक्टिव दिखी। मनोविज्ञान व दर्शनशास्त्र विभाग में भी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा था। पर्शियन व वेस्टर्न हिस्ट्री विभाग में काम दुरुस्त किया जा रहा था।

एलयू के प्रवक्ता प्रो. एनके पांडेय कहते हैं कि उनकी तैयारी पूरी है और उम्मीद है कि वे बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे।
आज लाइब्रेरी, 14 विभाग के साथ कल्चरल प्रोग्राम भी देखेगी टीम

एलयू में सोमवार को सुबह 9 बजे से राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) की टीम दौरा शुरू करेगी। सुबह 9 से 10 बजे तक कुलपति डॉ. एसबी निमसे नैक के सामने अपना प्रेजेंटेशन देंगे।

इसके बाद नैक की टीम आधा घंटे सभी संकायों के डीन के साथ बैठक करेगी। सुबह 10:30 बजे से 11:15 बजे तक आईक्यूएसी का प्रेजेंटेशन और मीटिंग होगी।

इसके बाद दोपहर 12 बजे तक रजिस्ट्रार, परीक्षा नियंत्रक और फाइनेंस कंट्रोलर के साथ मीटिंग होगी। इसके बाद दोपहर 12 बजे से एक बजे तक टैगोर लाइब्रेरी व को-ऑपरेटिव लैडिंग लाइब्रेरी का दौरा करेगी।

फिर दोपहर एक से दो बजे तक कार्यपरिषद के सदस्यों के साथ लंच होगा। विभागों का दौरा दोपहर दो से शाम पांच बजे तक होगा। 14 विभागों का दौरा दो अलग-अलग टीमें करेंगी।

इसमें अंग्रेजी, इकोनॉमिक्स, पर्यावरण अध्ययन केन्द्र, लाइब्रेरी साइंस, गर्ल्स कॉमन रूम, लेडीज डेलीगेसी देखेंगे, मनोविज्ञान, फिलॉसफी, पर्शियन, वेस्टर्न हिस्ट्री, जूलोजी, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, कम्प्यूटर साइंस, ज्योर्तिविज्ञान, सांख्यिकी, गणित, पर्शियन व वेस्टर्न हिस्ट्री शामिल है।

नैक की टीम सिर्फ विभागों में जाकर संसाधन और पाठ्यक्रम से जुड़े कार्यों का ही मूल्यांकन नहीं करेंगी बल्कि वह सांस्कृतिक कार्यक्रम भी देखेगी।

सोमवार को शाम 6:15 से लेकर 7 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। इसके अलावा हेल्थ सेंटर, कैंटीन, जिम व प्ले ग्राउंड भी देखा जाएगा। एलयू में नैक का मूल्यांकन करने के लिए जो सात सदस्यीय टीम आई है उसके चेयरपर्सन प्रो. अनिल के भटनागर हैं।

इसके अलावा प्रो. सत्या पी गौतम, प्रो. भारत बी चट्टू, प्रो. वी सुधाकर, डॉ. केवी सुधाकर, डॉ. केवी रामास्वामी, प्रो. केपीएस उन्नी और प्रो. टीवी सुब्बाराव शामिल हैं।
विज्ञापन


फिलहाल टीम के अधिकांश सदस्य रविवार को राजधानी पहुंच चुके हैं। वह कल सुबह 9 बजे कैंपस का दौरा करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें