अगर देश में अच्छे साइटिंस्ट तैयार करने हैं तो इसके लिए सांइस को प्रोत्साहित करना होगा। देश का विकास साइंस और टेक्नोलॉजी से ही संभव है।
ये कहना है जाने-माने साइंटिस्ट और 2014 में देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से नवाजे गए प्रो. सीएनआर राव का। प्रो. राव आज चंडीगढ़ में हैं।
वे यहां पंजाब यूनिवर्सिटी में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए पहुंचे हैं। युवाओं को विज्ञान में रुचि लेने के लिए प्रेरित करना प्रो. राव के चंडीगढ़ दौरे का मुख्य उद्देश्य है।
इसी उद्देश्य से आज सुवह उन्होंने पीजीआई में साइंस थीम पर लेक्चर दिया। उनको सुनने के लिए शहर भर से लोग और युवा पहुंचे। युवाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि साइंस के विकास के लिए युवाओं को आगे आना होगा।
उन्होंने युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि एक अच्छे साइंटिस्ट में मानवता, दूरदर्शिता और विज्ञान की समझ होनी चाहिए। इनोवेशन मे उसकी खास रुचि होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पीजीआई और देश की आईआईटी में कई सारे साइंटिस्ट मौजूद है, जरूरत हो तो बस उन्हें प्रोत्साहित करने की जरूरत है।
इस अवसर पर प्रो. राव को सुनने के लिए पीजीआई के निदेशक प्रो. योगेश चावला और पीयू के वीसी डॉ. अरूण ग्रोवर समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे।