फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहिया विवि मुलायम को देगा मानद उपाधि

Fri, 15 Nov 2013 12:59 PM IST
सचिन त्रिपाठी/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ. राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह में मुलायम सिंह यादव और सुप्रीम कोर्ट के जज एके सिकरी को डॉक्टरेट की मानद उपाधि से नवाजा जाएगा।
विज्ञापन


23 नवंबर को विवि के पहले दीक्षांत समारोह में मेधावियों को दो और मेडल देने की भी तैयारी है। सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले स्टूडेंट को जस्टिस ओपी प्रधान मेमोरियल मेडल देने पर सहमति बन चुकी है।

पढ़ें- कन्वोकेशन: मेडल पाकर चहक उठे मेधावियों के चेहरे

विश्वविद्यालय की प्रायोजकों से वीरेंद्र भाटिया मेमोरियल स्टूडेंट ऑफ द इयर मेडल देने की बात हो चुकी है। आर्थिक मदद मिलनेे के बाद यह मेडल भी विश्वविद्यालय की सूची में शामिल हो जाएगा।
विज्ञापन


अब दीक्षांत समारोह में मेधावियों को 28 मेडल दिए जाएंगे। लोहिया विधि विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह में हर वर्ष के मेधावी के लिए गोल्ड, सिल्वर और ब्रोंज मेडल देने की घोषणा की गई है।

पढ़ें- फिरकापरस्त ताकतों से बचकर रहें लोग: मुलायम

विश्वविद्यालय का पहला दीक्षांत समारोह होने के कारण अब तक के सभी मेधावी स्टूडेंट्स को मेडल दिए जाने हैं। दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि मुलायम सिंह यादव और सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस एके सिकरी को विश्वविद्यालय डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान करेगा।

प्रदीप कुमार अग्रवाल के नाम से दो मेमोरियल गोल्ड मेडल दिए जाने की घोषणा विश्वविद्यालय द्वारा की जा चुकी है। विश्वविद्यालय के प्रवक्ता प्रो. एपी सिंह के अनुसार सर्वाधिक अंकों के लिए जस्टिस ओपी प्रधान मेमोरियल मेडल के लिए सहमति और राशि दोनों मिल चुकी है।

जबकि वीरेंद्र भाटिया मेमोरियल स्टूडेंट ऑफ द इयर मेडल के लिए प्रायोजकों से सहमति मिल चुकी है। राशि मिलने की सहमति के बाद मेडल समिति के सामने रखे जाएंगे।
विज्ञापन


कैंपस की और खबरों के लिए यहां आएं...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें