फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेईई मेंस से चूके तो यहां है शानदार मौका

Wed, 18 Feb 2015 12:36 PM IST
आफताब अजमत/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
जेईई मेंस परीक्षा 2015 की आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। प्रवेश परीक्षा अप्रैल में होगी। इस बीच कई ऐसे छात्र हैं, जो आवेदन से वंचित रह गए हैं या अपनी सफलता के लिए चिंतित हैं। ऐसे छात्रों को निराश होने की जरूरत नहीं है। वे अभी भी देश के मशहूर कई तकनीकी शिक्षण संस्थानों में दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


यहां कर सकते हैं आवेदन
बिटसैट 2015(बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस): यहां आवेदन की अंतिम तिथि 20 फरवरी 2015 है। ऑनलाइन परीक्षा 14 मई से 29 मई के बीच होगी। परीक्षा केंद्र दून में भी होगा।

वीआईटीईई (वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंट्रेंस एग्जाम): इसके लिए 27 फरवरी 2015 तक आवेदन करें। प्रवेश परीक्षा 18 और 19 अप्रैल को होगी। परिणाम 30 अप्रैल तक आने की उम्मीद है। आवेदन के लिए वेबसाइट www.vit.ac.in पर क्लिक कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्नाटक सीईटी, एसईटी, यूपीईएसईएटी और जीएटी में मौका

कर्नाटक सीईटी : विभिन्न पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा के लिए दो मार्च 2015 तक आवेदन कर सकते हैं। शुल्क की अंतिम तिथि चार मार्च है। प्रवेश पत्र 15 अप्रैल से जारी होंगे। परीक्षा अप्रैल में संभावित है। आवेदन के लिए www.kea.kar.nic.in पर क्लिक कर सकते हैं।

एसईटी(सिंबोसिस एंट्रेंस टेस्ट): इसके लिए 13 अप्रैल 2015 तक आवेदन कर सकते हैं। सिंबोसिस में प्रवेश के लिए जेईई मेंस या एसईटी स्कोर जरूरी है। आवेदन के लिए www.set-test.org पर क्लिक कर सकते हैं।

यूपीईएसईएटी(यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज इंजीनियरिंग एप्टीट्यूड टेस्ट): इस प्रवेश परीक्षा के लिए तीन मई 2015 तक आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश पत्र 10 मई से डाउनलोड किए जा सकेंगे। 16 मई को प्रवेश परीक्षा होगी। आवेदन के लिए वेबसाइट www.upes.ac.in पर क्लिक कर सकते हैं।

जीएटी(गीतम यूनिवर्सिटी टेस्ट) विशाखापत्तनम: इसके लिए 31 मार्च 2015 तक आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन स्टॉल बुकिंग नौ से 15 अप्रैल 2015 तक होगी। प्रवेश पत्र नौ अप्रैल 2015 से डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा 20 अप्रैल से 10 मई के बीच होगी। परीक्षा के लिए वेबसाइट www.gitam.edu पर क्लिक कर सकते हैं।

ओजेईई(उड़ीसा ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन) : पांच मार्च 2015 तक आवेदन किया जा सकता है। प्रवेश पत्र 20 अप्रैल से डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा दस मई 2015 को होगी। परिणाम जून के प्रथम सप्ताह तक आने की संभावना है। वेबसाइट www.ojee.nic.in, odishajee.com पर आवेदन कर सकते हैं।

जिन छात्रों ने अब तक आवेदन नहीं किया है, वे यहां कर सकते हैं। तमाम ऐसे संस्थान हैं, जिनकी शिक्षा गुणवत्ता और प्लेसमेंट दोनों का काफी अच्छा ओहदा है। इससे युवाओं का साल भी बर्बाद होने से बच जाएगा।
-डीके मिश्रा, निदेशक, अविरल क्लासेज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें