फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MKP: अब सेशनल परीक्षा छोड़ी तो सीधे फेल

Fri, 04 Sep 2015 04:12 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
अब दून के एमकेपी पीजी कॉलेज में हर सेमेस्टर में दो सेशनल परीक्षाएं होंगी। अगर एक भी सेशनल एग्जाम छोड़ दिया तो सीधे फेल।
विज्ञापन


एमकेपी पीजी कॉलेज के ओरिएंटेशन कार्यक्रम में गढ़वाल विवि की ओर से पहली बार ग्रेजुएशन में लागू किए गए सेमेस्टर सिस्टम की बारीकियां बताई गई।
 
एमकेपी में बृहस्पतिवार को नवोदित छात्राओं के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डा. इंदु सिंह ने किया। उन्होंने छात्राओं को पहले कालेज के नियमों की जानकारी दी।

लाइब्रेरी कार्ड आदि बनाने की प्रक्रिया बताई। इसके बाद गढ़वाल विवि की ओर से पहली बार लागू किए गए सेमेस्टर सिस्टम की जानकारी दी गई। प्राचार्य डा. इंदु सिंह ने बताया कि अब हर सेमेस्टर में 15-15 अंकों की दो सेशनल परीक्षाएं होंगी, जिनमें शामिल होना हर छात्रा के लिए अनिवार्य है।
विज्ञापन


अगर एक भी सेशनल छोड़ दिया तो सीधे फेल हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि सेशनल परीक्षा दोबारा कराने का भी कोई प्रावधान नहीं है। उन्होंने बीए और बीएससी में कोर विषयों के बारे में बताते हुए कहा कि किसी भी असमंजस को दूर करते हुए प्रथम सेमेस्टर में बीएससी व बीकॉम में लैंग्वेज सब्जेक्ट के तौर पर अंग्रेजी और बीए के लिए हिंदी लागू किया गया है।

द्वितीय सेमेस्टर से दोनों विषय बदल जाएंगे। बीए में अंग्रेजी और बीएससी व बीकॉम में हिंदी हो जाएगा। अक्तूबर-नवंबर में सेमेस्टर परीक्षाओं की तर्ज पर सेशनल कराए जाएंगे। बीकॉम और बीएससी की लैंग्वेज क्लास सुबह 9.30 से 10.15 बजे होगी।
विज्ञापन


बीए की कक्षाएं सप्ताह में चार दिन मंगलवार से शुक्रवार तक होंगी। ओरिएंटेशन कार्यक्रम में छात्राओं ने कई सवाल भी पूछे। इस मौके पर डॉ. संगीता खुल्लर, डॉ. एलवी दास, पुनीत सैनी, आरती सिसौदिया, डॉ. नीलम घिल्डियाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें