फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुधरने को तैयार नहीं UTU, फिर हुई बड़ी गलती

Thu, 14 Jan 2016 01:14 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय (यूटीयू) की परीक्षाओं में एक और अजब मामला छात्रों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। विवि ने एमफार्मा की जो परीक्षा कराई है, उसमें एक परीक्षा केंद्र पर एक पेपर और प्रदेश के अन्य परीक्षा केंद्रों पर अलग पेपर बांटा गया। छात्र परेशान हैं कि अब मूल्यांकन में क्या होगा।
विज्ञापन


यूटीयू की चार जनवरी को एमफार्मा की ‘फार्मास्यूटिकल स्टेटिक्स एंड कंप्यूटर एप्लीकेशन’ विषय की परीक्षा हुई थी। परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न तो हुई, लेकिन एक लापरवाही अब छात्रों के लिए चिंता की वजह बन गई है। परीक्षा में यूटीयू के संघटक कॉलेज विमैन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (डब्ल्यूआईटी) सुद्धोवाला में जो प्रश्नपत्र बांटा गया, वह प्रदेश के अन्य परीक्षा केंद्रों पर बांटे गए प्रश्नपत्र से अलग है।

दोनों ही प्रश्न पत्रों पर कोड ‘एमपीएचआर-112’ अंकित है। दोनों की प्रश्नपत्रों पर अधिकतम अंक भी 70 अंकित है। छात्रों का कहना है कि यह पहला ऐसा विवि है, जिसने एक दिन, एक ही परीक्षा में दो अलग-अलग प्रश्नपत्र बांटे हैं। उन्हें अब इस बात की चिंता सता रही है कि उनका मूल्यांकन किस आधार पर होगा।
विज्ञापन


विवि के कुलपति प्रो. पीके गर्ग से इस संबंध में बात की गई तो उन्होंने कहा कि ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं है। फिर भी परीक्षा विभाग के प्रवक्ता इसकी जानकारी दे सकते हैं। परीक्षा प्रवक्ता डा. विमलेश डिमरी से बात की गई तो उन्होंने भी ऐसी किसी जानकारी होने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें