फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE रिजल्ट: मार्कशीट में सामने आई बड़ी गड़बड़ी

Wed, 04 Jun 2014 12:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीएसई की ओर से हाल में जारी इंटरमीडिएट के रिजल्ट में स्कूलों द्वारा गलत अंक भेजने के खुलासे के बाद एक और गड़बड़ी सामने आई है।
विज्ञापन


12वीं के छात्रों की मार्कशीट में विषयवार अंकों के साथ ग्रेड का भी उल्लेख रहता है। लेकिन इस बार जारी मार्कशीट में कई छात्रों को दिए गए ग्रेड में मानकों की अनदेखी की गई है।

अच्छे नंबर पाने के बावजूद छात्रों को निचला ग्रेड दिया गया है। इससे छात्र परेशान हैं। बोर्ड अधिकारियों को समस्या बताने के बाद ऐसे छात्रों को रिचेकिंग के आवेदन करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


उन्हें आवेदन में यह बताना होगा कि वे गलत ग्रेड मूल्यांकन में सुधार चाहते हैं।

यह हैं कुछ मामले

एक छात्रा तेजस्विनी को फिजिक्स में 59 अंक मिले हैं। बोर्ड मापदंड के अनुसार 51-60 अंकों पर सी1 ग्रेड दिया जाता है, लेकिन उन्हें ग्रेड सी2 दिया है।

इसी तरह कंप्यूटर साइंस में उन्हें 83 अंकों पर बी2 ग्रेड मिला है, जबकि मानक के अनुसार यह ए2 होना चाहिए।

एक अन्य छात्रा तन्वी रावत को फिजिक्स के 58 अंकों पर सी1 के बजाय सी2, कंप्यूटर साइंस में 75 अंकों पर बी1 के बजाय सी1 ग्रेड दिया गया है।

छात्रा वैशाली को इंगलिश कोर के 77 अंकों पर बी1 के बजाए बी2 ग्रेड दिया गया है। बताया जा रहा है कि ग्रेड की गलती वाले ऐसे सैकड़ों छात्र हैं।

यह होगा नुकसान
बोर्ड की गलत ग्रेडिंग का नुकसान छात्रों को भविष्य में उठाना पड़ सकता है। किसी भी कंपनी में इंटरव्यू के लिए जाने पर उनके अंकों के साथ हर विषय में ग्रेड पर भी खास फोकस किया जाता है।

ऐसे में बोर्ड की गलती का खामियाजा छात्र को उठाना पड़ सकता है।

यह है ग्रेड का क्राइटेरिया

अंक --------- ग्रेड
91-100 तक - ए1
81-90 तक - ए2
71-80 तक - बी1
61-70 तक - बी2
51-60 तक - सी1
41-50 तक - सी2
31-40 तक - डी1
विज्ञापन

रिचेकिंग आवेदन की तिथि पांच जून

बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक केके चौधरी ने बताया कि आवेदन भेजने की अंतिम तिथि पांच जून है। बताया कि 30 मई से अंकों की जांच शुरू हो चुकी है।

छात्र मूल्यांकित उत्तर पुस्तिका की फोटोकॉपी 20 से 23 जून के बीच प्राप्त कर सकते हैं।

इंग्लिश कोर, इंग्लिश इलेक्टिव, फंक्शनल इंग्लिश, हिंदी कोर, हिंदी इलेक्टिव, मैथमेटिक्स, फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी, बिजनेस स्टडीज, इकोनॉमिक्स और अकाउंटेंसी में रिचेकिंग के लिए 28 जून से चार जुलाई के बीच आवेदन किया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि आरटीआई के तहत आंसर शीट प्राप्त करने के लिए भी रिचेकिंग के लिए आवेदन करना जरूरी है।

यह है वेबसाइट: www.cbse.nic.in
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें