यूपी बोर्ड से संबद्ध शहर के प्रतिष्ठित स्कूलों में दाखिले की प्रकिया शुरू हो गई है तो कुछ में शुरू होने वाली है।
मोंटफोर्ट इंटर कॉलेज में कक्षा 11 में दाखिले के लिए एडमिशन फॉर्म 18 जून तक मिलेंगे। कक्षा नौ में दाखिले सीट खाली होने पर ही दिए जाएंगे।
अमीनाबाद इंटर कॉलेज में अभी फॉर्म मिलने शुरू हो गए हैं। वहीं, जुबली और नवयुग कन्या इंटर कॉलेज में दाखिले के लिए फॉर्म जुलाई में ही मिलेंगे।
मोंटफोर्ट इंटर कॉलेज में कक्षा 11 में दाखिले हाईस्कूल की मेरिट के आधार पर किए जाएंगे। मेरिट सूची का प्रकाशन 23 जून को होगा। वहीं, कॉलेज में कक्षा नौ के दाखिलों पर स्थिति बाद में साफ होगी।
सीटें खाली होने पर अंग्रेजी, गणित और विज्ञान विषय की लिखित परीक्षा लेने के बाद स्टूडेंट्स को दाखिला मिलेगा। अमीनाबाद इंटर कॉलेज में दाखिले के लिए एडमिशन फॉर्म इस समय मिल रहे हैं।
एडमिशन का फैसला लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। वहीं, राजकीय जुबली और नवयुग कन्या इंटर कॉलेज में एडमिशन प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है। कॉलेज के प्रधानाचार्य के अनुसार एडमिशन फॉर्म जुलाई में ही दिए जाएंगे।