फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर छात्र को जानने चाहिए JEE मेंस ऑनलाइन एग्जाम की ये सटीक ट्रीक

Tue, 01 Dec 2015 08:34 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
इंजीनियरिंग के महामुकाबले ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) मेंस 2016 की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया एक दिसंबर से शुरू होने जा रही है।
विज्ञापन


ऑनलाइन व ऑफलाइन मोड के हिसाब से देखें तो ऑनलाइन मोड में परीक्षा देना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। जेईई मेंस ऑनलाइन 9 व 10 अप्रैल 2016 को आयोजित होगी। लिखित परीक्षा तीन अप्रैल 2016 को होगी।

सीबीएसई की ओर से जेईई मेंस के सवाल वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। परीक्षा के माध्यम के चयन में कंप्यूटर आधारित वाले अभ्यर्थी आजाद होंगे। वह अपनी मर्जी से अपने सवाल को पढ़ सकते हैं। मसलन, अगर कोई सवाल उन्हें हिंदी में समझ नहीं आ रहा है तो वह तुरंत क्लिक करें, उसी सवाल को अंग्रेजी में समझ सकते हैं।
विज्ञापन


इसी प्रकार अगर कोई सवाल अंग्रेजी में नहीं आ रहा है, तो एक क्लिक से उसे हिंदी में समझ सकेंगे। जबकि ऑफलाइन मोड में परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी ने अगर परीक्षा का माध्यम अंग्रेजी भरा है तो उसे केवल अंग्रेजी में ही प्रश्न पत्र उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

ऑनलाइन माध्यम में परीक्षा देने का शुल्क भी कम

हालांकि, ऑफलाइन वाले ने अगर परीक्षा का माध्यम हिंदी भरा है तो उसे हिंदी और अंग्रेजी दोनों में ही प्रश्नपत्र उपलब्ध कराया जाएगा। ऑफलाइन के मुकाबले ऑनलाइन माध्यम में परीक्षा देने के लिए शुल्क भी कम लगेगा। ऑनलाइन एग्जाम के लिए इंटरनेट की जरूरत नहीं होती, जिसकी स्पीड से परीक्षा प्रभावित हो।

इसके बजाए यह परीक्षा लोकल एरिया नेटवर्क सिस्टम पर आयोजित होगी। अगर कंप्यूटर में कोई खराबी भी आ गई तो जितनी देर तक एक्सपर्ट उस कंप्यूटर को बदलेंगे, तब तक के समय की छूट दी जाएगी।

इंजीनियरिंग विशेषज्ञ वैभव राय के मुताबिक जेईई मेंस कंप्यूटर बेस्ड की अगर ऑफलाइन एग्जाम से तुलना की जाए तो कई सुविधाएं हैं। इसकी तैयारी अभी से शुरू करनी जरूरी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें