फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MDU के पीजी कक्षाओं का शेड्यूल जारी

Sat, 18 Jan 2014 12:36 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (एमडीयू) के दूरस्थ शिक्षा निदेशालय ने स्नातकोत्तर कक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। सभी कक्षाएं विश्वविद्यालय कैंपस में ही लगाई जाएंगी।
विज्ञापन


दूरस्थ शिक्षा के अंतर्गत इस वर्ष स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं में दाखिले एमडीयू के रोहतक कैंपस में ही हुआ है। स्नातक के विद्यार्थियों के लिए उनके जिलों के आसपास ही सेंटर बनाया गया है।

जबकि, स्नातकोत्तर की सभी कक्षाएं रोहतक कैंपस में ही लगाई जाएंगी। गुड़गांव और मेवात के दूरस्थ विद्यार्थियों की कक्षाएं गुड़गांव के द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय में चल रही हैं।
विज्ञापन


एमडीयू दूरस्थ शिक्षा के निदेशक प्रो. नसीब सिंह गिल ने बताया कि एमए अर्थशास्त्र की कक्षाएं कैंपस में 20 जनवरी से तीन फरवरी तक अर्थशास्त्र विभाग में चलेंगी। एमए अंग्रेजी की कक्षाएं तीन फरवरी से पांच मार्च तक अंग्रेजी विभाग में संचालित होंगी।

यह भी पढ़ें: अलर्टः UPTU का एग्जाम प्रोग्राम बदला

एमए हिंदी की क्लास 20 जनवरी से 19 फरवरी तक हिंदी विभाग में चलेंगी। इसी प्रकार अन्य विषयों की भी कक्षाएं लगाई जाएंगी। कक्षाओं के बारे में पूरी जानकारी एमडीयू की वेबसाइट पर मौजूद है।

बीटेक छात्रों को एक और मौका
एमडीयू ने बीटेक दूसरे, चौथे और छठे सेमेस्टर के विद्यार्थियों को पास होने का स्पेशल चांस दिया गया है। यह विशेष परीक्षा 21 जनवरी को आयोजित की जाएगी। एमडीयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ. बीएस सिंधु ने बताया कि इस विशेष परीक्षा की सारिणी और प्रवेश पत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर मौजूद है।

यह भी पढ़ें: CAT टॉपर अनिरुद्ध ने बताया सक्सेस का सीक्रेट!

एमफिल और पीएचडी परीक्षा 10 फरवरी से
एमडीयू के एमफिल प्रथम सेमेस्टर और प्री-पीएचडी परीक्षा 10 फरवरी से शुरू होगी। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. बीएस सिंधु ने बताया कि यह परीक्षा 10 फरवरी से 17 फरवरी तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय अपराह्न 2:00 से शाम 5:00 बजे तक रहेगा। परीक्षा का शेड्यूल एमडीयू की वेबसाइट पर है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें