फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए कि अब मेडिकल कॉलेज में प्रवेश मिल पाएगा या नहीं?

Wed, 30 Sep 2015 03:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सीपीएमटी की तीसरी काउंसलिंग में एमबीबीएस व बीडीएस की सभी सीटें फुल हो गई हैं। 95 सीटें ऑल इंडिया कोटे की मिलने के बाद हुई काउंसलिंग में सभी सीटें मंगलवार को भर दी गईं।
विज्ञापन


इनमें 371 युवा ऐसे हैं जिन्होंने अपनी सीट को अपग्रेड किया। जबकि 232 नए युवाओं को इस काउंसलिंग के जरिये मेडिकल कॉलेजों में दाखिला मिला है।

तीसरी काउंसलिंग में कुल 603 सीटों पर दाखिला दिया गया। इनमें एमबीबीएस की 552 व बीडीएस की 51 सीटें शामिल हैं। बीडीएस में भी 47 सीटें किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी की भरी हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

यहां जानें इन चार शहरों की स्थिति

जबकि चार सीटें निजी डेंटल कॉलेज में भरी हैं। तीसरे चरण की काउंसलिंग में 20 सितंबर को सात, 28 सितंबर को 430 व 29 सितंबर को 166 सीटों पर दाखिला दिया गया।

महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. वीएन त्रिपाठी ने बताया कि लखनऊ, कानपुर, इलाहाबाद व मेरठ शहर में हुई काउंसलिंग में सभी सीटों पर दाखिला हो गया है।

अब निजी बीडीएस कॉलेज की केवल छह सीटें रह गई हैं। सभी युवाओं को तत्काल अपने-अपने कॉलेजों में फीस जमा कर दाखिला लेने के निर्देश दिए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें