फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमबीए में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 से

Sun, 23 Feb 2014 10:20 AM IST
आशीष त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
एलयू में एमबीए कोर्सेज में दाखिले के लिए 10 मार्च से ऑनलाइन फॉर्म जारी होंगे। एमबीए के नौ कोर्सेज की 540 सीटों पर दाखिले के लिए इस बार कैट स्कोर से एक निश्चित स्टूडेंट्स को ही दाखिला दिया जाएगा।
विज्ञापन


देश भर में 11 इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) और प्रतिष्ठित बिजनेस स्कूलों के लिए कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) के स्कोर का एक निश्चित कटऑफ तय किया जाएगा।

इसके नीचे के कटऑफ पाने वाले स्टूडेंट्स को प्रवेश परीक्षा, ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू के बाद तैयार की गई मेरिट से दाखिला दिया जाएगा। फॉर्म भी दो तरह से जारी होंगे।
विज्ञापन


एक उनके लिए, जिनके कैट में परसेन्टाइल अच्छे हैं और वे एलयू के कैट कटऑफ के अनुसार सीधे दाखिला पा सकते हैं और दूसरे वे जिनके कैट में परसेन्टाइल कम हैं और वह प्रवेश परीक्षा, इंटरव्यू और ग्रुप डिस्कशन के माध्यम से दाखिला पाने के पात्र हैं।

एलयू की वेबसाइट www.lkouniv.ac.in पर फॉर्म भरने का ऑप्शन तैयार किया जाएगा। यह जानकारी लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एसबी निमसे और इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट साइंस (आईएमएस) के ओएसडी प्रो. अरविंद मोहन ने दी।

वे शनिवार को लखनऊ विश्वविद्यालय में एमबीए प्रवेश प्रक्रिया को लेकर हुई पत्रकार वार्ता में उपस्थित संबोधित कर रहे थे। एलयू के कुलपति प्रो. एसबी निमसे ने कहा कि हम फॉर्म की कीमत में कोई इजाफा नहीं करेंगे।

पिछले साल की तरह ही यह यह एक हजार रुपये का होगा। साथ ही अभी फीस को भी बढ़ाने और घटाने का कोई इरादा नहीं है। एमबीए कोर्सेज में क्वॉलिटी को इम्प्रूव करने के लिए ही नए सिस्टम से दाखिला लिया जा रहा है।

इस बार कैट में कम परसेन्टाइल पाने वालों को सीधे मेरिट के आधार पर दाखिला न देकर प्रवेश परीक्षा, साक्षात्कार व ग्रुप डिस्कशन के बाद तैयार मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा।

यूनिवर्सिटी प्रशासन ने एमबीए में दाखिले के लिए मेरिट सूची तैयार करने के लिए एक्सपर्ट की टीम बनाई है। इसमें विश्वविद्यालय के सांख्यिकी विभाग के हेड व दो बाहर के एक्सपर्ट शामिल होंगे।

प्रो. अरविंद मोहन ने कहा कि ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगे की प्रक्रिया 30 अप्रैल के बाद ही शुरू करेंगे।

नौ कोर्सेज में एमबीए, एमबीए सेल्फ फाइनेंस, एमबीए कारपोरेट मैनेजमेंट, एमबीए फाइनेंस एंड कंट्रोल, एमबीए ह्यूमन रिसोर्स एंड इंडस्ट्रियल रिलेशन, एमबीए इंटरनेशनल बिजनेस,एमबीए मार्केटिंग, एमबीए रिटेल मैनेजमेंट व एमबीए मैनेजमेंट साइंस शामिल हैं।

बीबीए में दाखिले के लिए एंट्रेंस
एलयू में बीबीए कोर्सेज में 180 सीटों पर दाखिले के लिए इस बार एंट्रेंस टेस्ट देना होगा। अभी तक एलयू में इस कोर्स में दाखिले के लिए मेरिट से ही दाखिले लिए जाते थे।

इस बार प्रवेश परीक्षा होगी। बाकी सभी कोर्सेज में पिछले सालों की तरह मेरिट से ही दाखिला दिया जाएगा। दूसरी ओर एलयू ने आईएमएस का चेहरा बदलने के लिए रिस्ट्रक्चरिंग कमेटी बनाई है।

इसका अध्यक्ष इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) लखनऊ के निदेशक प्रो. देवी सिंह को बनाया गया है। इसमें आईआईएम के पूर्व निदेशक प्रो. एस चक्रवर्ती व दो इंडस्ट्री के नुमाइंदे भी होंगे।

आईआईएम के प्रोफेसर एलयू में एमबीए पढ़ाएंगे
एलयू में एमबीए कोर्सेज की पढ़ाई के लिए आईआईएम के दो प्रोफेसरों को नियुक्त किया जाएगा। उनके निर्देशन में एलयू में एमबीए कोर्सेज की पढ़ाई होगी। यह विजिटिंग प्रोफेसर के रूप में एलयू में पढ़ाने आएंगे। बाकी करीब सात अन्य गेस्ट फैकल्टी के रूप में पढ़ाएंगे।

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अक्षय मंगला भी करेंगे मदद
हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अक्षय मंगला भी रिसर्च से लेकर जर्नल तक में एलयू की मदद करने के लिए आगे आए हैं। आईएमएस के ओएसडी प्रो. अरविंद मोहन ने कहा कि उनकी सहायता से हम रिसर्च करेंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें