फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमबीए एग्जीक्यूटिव में एडमिशन शुरू

Wed, 02 Apr 2014 08:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) प्रबंधन ने एमबीए एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम में दाखिले की घोषणा कर दी है। छात्र 24 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


डीटीयू प्रवक्ता प्रोफेसर रूचिका मल्होत्रा के मुताबिक, स्नातक में 50 फीसदी अंकों के साथ सामान्य वर्ग के छात्र फॉर्म भर सकते हैं, जबकि एसटी/एससी और शारीरिक रुप से अक्षम वर्ग के छात्रों को कुल में से दस और ओबीसी वर्ग के छात्रों को पांच फीसदी की अलग से छूट मिलेगी।

पढ़ें: हरियाणा ओपन बोर्ड की परीक्षाएं 15 अप्रैल से

दो वर्षीय कार्यक्रम में चार सेमेस्टर होंगे। जिसकी कक्षाएं शनिवार और रविवार को लगेंगी। इसके अलावा इंजीनियरिंग और ऑर्किटेक्चर क्षेत्र के छात्रों को तीन साल और बीए, बीएससी, बीकॉम, बीसीए, बीएससी के छात्रों को चार साल का वर्क एक्सपीरियंस का सर्टिफिकेट जमा करवाना अनिवार्य है।
विज्ञापन


इसके साथ उन्हें एनओसी भी देना होगा। तीस सीटों के इस प्रोग्राम में छात्रों को पहले वर्ष 1.22 लाख तो दूसरे और आखिरी वर्ष के 1.16 लाख रुपये फीस जमा करवानी होगी।

पढ़ें: अब DU में नहीं होगा एक भी फर्जी एडमिशन!

पहली शॉर्ट लिस्ट 30 अप्रैल को जारी होगी, जबकि 17 मई से प्रवेश परीक्षा और इंटरव्यू शुरू होंगे। पहली वेटिंग सूची 30 मई को घोषित और पहली सूची के छात्रों को 12 जून को दाखिला फीस जमा करनी होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें