फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10वीं, 12वीं के पुर्नमूल्यांकन का रिजल्ट घोषित

Wed, 25 Feb 2015 10:17 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से सितंबर-2014 में ली गई मैट्रिक और जमा दो की कंपार्टमेंट परीक्षा का पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण परिणाम घोषित कर दिया है।
विज्ञापन


15 दिन के अंदर यदि मूल प्रमाण पत्र की असली कॉपी बोर्ड कार्यालय में नहीं जमा करवाई तो परीक्षार्थी का परिणाम रद्द माना जाएगा।

कार्यकारी सचिव बलवीर ठाकुर ने बताया कि सितंबर 2014 में बोर्ड ने मैट्रिक और जमा दो की कंपार्टमेंट परीक्षा ली थी। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद सैकड़ों परीक्षार्थियों ने उत्तर पुस्तिका के पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण के लिए आवेदन किया था।

इसमें से डेढ़ सौ के करीब विद्यार्थियों ने अब तक असली मूल प्रमाण पत्र बोर्ड कार्यालय में नहीं जमा करवाए हैं। यदि अभ्यर्थी 9 मार्च तक अपने प्रमाण पत्र बोर्ड कार्यालय में नहीं जमा करवाते हैं तो उनका परिणाम रद्द माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें