फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी चाहिए तो 4 मार्च को यहां आइए

विज्ञापन
विज्ञापन
मारूति कंपनी गुड़गांव की ओर से आईटीआई सोलन में 4 मार्च को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जा रहे हैं। इसमें कंपनी फिटर, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर, मशीनिष्ट, मेकेनिक मोटर, टुल व डाई मेकर, ग्राइंडर प्रत्याशियों के साक्षात्कार लिए जाएंगे। संस्थान के प्रधानाचार्य शिवेंद्र डोगर ने बताया कि कंपनी की ओर से 4 मार्च को लिखित परीक्षा आयोजित होगी।
विज्ञापन


जबकि परीक्षा में उतीर्ण प्रत्याशियों के 5 मार्च को साक्षात्कार होंगे। साक्षात्कार में चयनित प्रत्याशियों को कंपनी की ओर से 6200 रुपये प्रति माह व अन्य भत्ते दिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त कंपनी 2 हजार उपस्थिती बोनस व कैंटीन में निशुल्क भोजन और वर्दी उपलब्ध करवाएगी।
विज्ञापन

आयु सीमा 18 से 23 वर्ष

प्लेसमेंट अधिकारी पीसी गुप्ता ने बताया कि इंटरव्यू के लिए प्रत्याशी को अपने साथ शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र की प्रति, कार्य अनुभव प्रमाण पत्र व दो पासपोर्ट फोटोग्राफ साथ लाना जरूरी है। इन साक्षात्कारों के लिए प्रत्याशी का आयु 18 से 23 वर्ष निर्धारित की गई है।

उन्होंने बताया कि इन साक्षात्कारों में प्रदेश की किसी भी आईटीआई से उतीर्ण प्रशिक्षणार्थी भाग ले सकते हैं। प्रत्याशियों का चयन गुड़गांव व मानेसर प्लांटों के लिए किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मारूति कंपनी में नौकरी मिलना युवाओं के लिए एक बहुत अच्छा अवसर है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें