राजधानी दिल्ली में हुए 'निर्भया-गैंगरेप' के आरोपी मुकेश सिंह ने बीबीसी को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि उस रात हुई बलात्कार की जघन्य वारदात के लिए खुद पीड़िता ही जिम्मेदार थी। अफसोस की बात है कि एक घिनौनी घटना के लिए सजा पाने के बाद भी मुकेश सिंह की सोच में बदलाव नहीं आया है।
फिलहाल जेल में बंद आरोपी मुकेश सिंह ने बताया, "अगर कोई महिला रात को घर के बाहर घूम रही है और पुरुषों के एक झुंड को छेड़खानी करने के लिए प्रेरित करती है तो उसे ही इस घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए। लड़कों से ज्यादा वह लड़की उस दिन की घटना के लिए जिम्मेदार है।"
गौरतलब है कि 23 साल ज्योति सिंह हादसे की रात एक सिनेमा हाल से लौट रही थी और बीती शाम वो अपने पुरुष मित्र के साथ थी। उसे एक काले शीशे वाली बस ने लिफ्ट के बहाने बिठाया था। बैठने के बाद ही उसमें सवार छह लोगों ने उसके साथ बलात्कार किया।
बलात्कार के बाद बुरी तरह जख्मी होने पर उसे सिंगापुर के अस्पताल में भेजा गया था जहां उसने काफी घंटों की जद्दोजहद के बाद दम तोड़ दिया था। बताते हैं कि बलात्कारियों ने लड़की के साथी को लोहे की रॉड मारकर घायल कर दिया था।
(साभार: टेलिग्रॉफ डॉट को डॉट यूके)